पीएम मोदी की लोकप्रियता बरकरार, सीएम के लिए अच्छे हैं केजरीवाल
पीएम मोदी की लोकप्रियता बरकरार, सीएम के लिए अच्छे हैं केजरीवाल
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के कार्यकाल को दो वर्ष पूर्ण हो गए हैं। ऐसे में विपक्ष सरकार की खींचाई करने में लगा है तो सत्तापक्ष अपनी उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने में लगा है। हालांकि इसके इतर एक सर्वे सामने आया है जिसमें इंडिया टुडे और कार्वी इनसाइट्स की ओर से जुटाई गई जानकारी दी गई है। दरअसल इस सर्वे में यह बताया गया है कि पीएम मोदी जनता की पहली पसंद हैं।

इंडिया टुडे व कार्वी इनसाईट्स की ओर से जो सर्वे करवाया गया। इसमें देश के सबसे बेहतर मुख्यमंत्री दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं दूसरे नंबर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। इस सर्वे में यह बताया गया है कि यदि वर्ष 2019 में चुनाव हो तो एनडीए को 300 सीटें अधिक मिलेंगी। दरअसल 19 राज्यों के 97 ससदीय क्षेत्रों व 194 विधानसभा क्षेत्रों के 12321 लोगों को इस सर्वे में शामिल किया गया।

इसमें 53 प्रतिशत लोगों का मानना रहा है कि मोदी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। जबकि 50 प्रतिश ने मोदी को प्रधानमंत्री के पद के लिए शानदार बताया है तो दूसरी ओर पीएम मोदी के अलावा राहुल को पीएम पद के लिए 13 प्रतिशत लोग अच्छा मानते हैं तो सोनिया गांधी को 6 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है। इसी तरह से लोकप्रियता में दिल्ली के मुख्यमंत्री नंबर व हैं जबकि ममता बनर्जी तीसरे क्रम पर सीएम पद के लिए लोगों की पसंद हैं। हालांकि केजरीवाल की लोकप्रियता काफी कम हो गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -