केंद्रीय मंत्री गेहलोत के पुत्र का निधन...
केंद्रीय मंत्री गेहलोत के पुत्र का निधन...
Share:

नागदा : सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत के पुत्र नरेंद्र गेहलोत का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। थावरचंद गेहलोत के पुत्र नरेंद्र 48 वर्ष के थे। सुबह के समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जब उनकी तबियत बिगड़ी तो तत्काल परिजन उन्हें जनसेवा चिकित्सालय ले कर पहुंचे।

उन्हें उपचार दिया गया। चिकित्सकों ने अपनी ओर से प्रयास किए लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। नरेंद्र गेहलोत ग्रेसिम उद्योग में कार्य करते थे। मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत दिल्ली के लिए सोमवार को ही रवाना हुए थे। मगर पुत्र के देवलोकगमन की जानकारी मिलते ही वे रवाना हुए।

केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत के आज दोपहर करीब 3.30 बजे इंदौर पहुंचने की संभावनाऐं हैं। इंदौर से वे सड़क मार्ग से नागदा के लिए रवाना होंगे। उनके पहुंचने के बाद नरेंद्र की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -