झारखंड में हुआ नई पार्टी का गठन, रिलन बने अध्यक्ष
झारखंड में हुआ नई पार्टी का गठन, रिलन बने अध्यक्ष
Share:

रांची: झारखंड आंदोलन के प्रणेता स्वर्गीय एनई होरो द्वारा गठित झारखंड पार्टी (झापा) में तीसरी बार फूट पड़ गई है। पहले झापा एनोस गुट एवं झापा रिलन गुट के तौर पर चल रही थी। किन्तु चुनाव आयोग द्वारा रिलन गुट को पार्टी सिंबल न प्राप्त होने व एनोस गुट के पक्ष में निर्णय आने के पश्चात् अब अबुआ झारखंड पार्टी (AJP) का गठन किया गया है। सोमवार को इसका ऐलान जीईएल चर्च मिशन कंपाउंड स्थित एनई होरो के आवास में हुआ। इसमें उनके बेटे रिलन होरो को पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया है।

वही इसके अतिरिक्त कार्यकारी अध्यक्ष सोमा मुंडा बने हैं। उपाध्यक्ष अजय तोपनो, जावेद पाशा, महासचिव विजय आइंद, निकोदिम लकड़ा, मोनरेन तोपनो, एसटी एक्का व कोषाध्यक्ष संजय कुजूर बने हैं। उप-कोषाध्यक्ष के पद पर बदरी साहू, सचिव राजेंद्र लुगून, रुबेन डांग, सबन बारला, विरेंद्रनाथ, शिवशंकर राम, मनोज, सह-सचिव विलियम समद, दिलमोहन साहू, अर्णव सेन, अब्राहम हस्सा, जुनूल तोपनो एवं राहुल को चुना गया है। 

इन्हें भी मिला जिम्मा:-
इसके अतिरिक्त संगठन सचिव सुबोध, अलबर्ट होरो, राधाकृष्ण सिंह मुंडा, निस्तार तिग्गा व अल्फ्रेड आइंद बने हैं। कार्यकारिणी सदस्य पूर्व एडीजी रेजी डुंगडुंग, मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के बेटे जयंत जयपाल सिंह मुंडा, रास होरो, थॉमस तोपनो, जुलियन तोपनो, डॉ विजय होरो, संजय तिर्की, मतियस जोजो एवं गजाधर सिंह को सम्मिलित किया गया है।

आज से प्रारम्भ होगा विधानसभा का मानसून सत्र, आमने सामने आएंगे पक्ष विपक्ष

एसआर मोहंती को लगा बड़ा झटका, न्यायालय ने खारिज की याचिका

कांग्रेस भी हुई BJP की मुरीद, जमकर बांधे तारीफों के पूल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -