विश्व क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप की प्रवेश सूची में शामिल हुआ साबले और पारूल का नाम
विश्व क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप की प्रवेश सूची में शामिल हुआ साबले और पारूल का नाम
Share:

लंबी दूरी के धावक अविनाश साबले 18 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के बाथर्स्ट में होने वाली वर्ल्ड क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप की प्रवेश सूची में शामिल 5 भारतीय एथलीटों में शामिल हो चुके है। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों (2022) में 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत पदक विजेता साबले के साथ-साथ इस सूची में आनंद सिंह दूसरे भारतीय पुरुष धावक भी कहे जा रहे है। आनंद बीते माह असम में आयोजित इंडियन क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर ही थे।

इस स्पर्धा के लिए जारी पुरुष धावकों की सूची में 47 देशों से 215 खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है। महिला वर्ग में 2019 एशियाई चैंपियनशिप में 5000 मीटर में कांस्य पदक विजेता पारुल चौधरी, संजीवनी जाधव और छवि यादव का नाम भी जोड़ा जा चुका है। महिलाओं की सूची में 31 देशों के 102 खिलाड़ियों का नाम है। पारुल  ने बीते वर्ष शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर लिया। उन्होंने इस दौरान इंडियन ग्रां प्री में 2 गोल्ड मेडल भी अपने नाम किए। 

राष्ट्रीय ओपन चैंपियनशिप और राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर चैंपियनशिप में टॉप स्थान अपने नाम कर लिया है। पारुल ने ओरेगन में विश्व चैंपियनशिप में 12 स्थान प्राप्त कर प्रभावित किया था। इस स्पर्धा में हालांकि साबले से सबसे अधिक उम्मीदें होने वाली है। वर्ष 2015 से दौड़ना शुरू करने वाले इस धावक ने अब तक 9 बार 3000 मीटर स्टीपलचेज में राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम भी कर लिया है। इस 28 साल के एथलीट के नाम 5,000 मीटर और हाफ मैराथन का भी राष्ट्रीय रिकॉर्ड है।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -