आज जरूर करें इन 4 चीजों का सेवन, सदैव बनी रहेगी नाग देवता की कृपा
आज जरूर करें इन 4 चीजों का सेवन, सदैव बनी रहेगी नाग देवता की कृपा
Share:

सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन नागों की आराधना करने व सर्प को दूध से स्नान कराने की प्रथा है। इस वर्ष नाग पंचमी का पर्व आज 13 अगस्त को मनाया जा रहा है। परम्परा है कि आज के दिन नाग भगवान की पूजा करने से उनका आशीर्वाद मिलता है, साथ ही घर में पैसों की कमी नहीं रहती। 

वही ये भी कहा जाता है कि नाग पंचमी पर सर्प के पूजन से परिवार के सदस्यों को नाग के डर से छुटकारा प्राप्त होता है। अगर कुंडली में काल सर्प दोष हो तो वो निष्प्रभावी हो जाता है। नाग पंचमी के दिन 4 चीजें खाने की बात भी बोली गई है। ये चीजें स्वाद में मीठी, खट्टी, कड़वी एवं तीखी होनी चाहिए। कहा जाता है कि इससे सर्प दंश से रक्षा होती है। जानिए आज के दिन कौन सी चीजें खाना आवश्यक है।

खीर जरूर खाएं:-
नाग पंचमी के दिन नाग देवता की आराधना के दौरान खीर का भोग लगाया जाता है। साथ ही इस दिन व्यक्तियों के बीच भी खीर खाने का चलन है। कहा जाता है कि नाग पंचमी के दिन ही आस्तिक मुनि ने अपने तपोबल से राजा जनमेजय द्वारा किए जा रहे यज्ञ में जल रहे नागों को बचाया था तथा उन्हें दूध से स्नान कराया था। इससे नागों की जलन शांत हुई थी। उसी दिन से नागलोक में सावन माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन पर्व मनाया जाने लगा। इस दिन उत्सव के रूप में कुल देवी, देवताओं तथा नागदेवता को खीर का भोग लगाया जाता है। पूजा के ​पश्चात् इस मीठी खीर को खाने से नाग भगवान एवं अन्य देवी देवताओं की कृपा परिवार पर बनी रहती है।

दही में पके चावल:-
इस दिन छाछ या दही में चावल को पकाकर नाग भगवान को चढ़ाना चाहिए तथा फिर इसे खुद भी खाना चाहिए। इससे सर्प जाति में आने के भय से निजात प्राप्त होता है। बिहार के कुछ क्षेत्रों में खास मौको के दौरान दही में चावल को पकाकर खाया जाता है।

नींबू का सेवन करें:-
माना जाता है कि नाग भगवान की पूजा के पश्चात् इस दिन नींबू अवश्य खाना चाहिए। अगर आप नींबू खाएंगे तो इससे नाग भगवान के दांत भी खट्टे हो सकते हैं। इसलिए पूजा के पश्चात् नींबू खाना न भूलें।

नीम की पत्तियां चबाएं:-
आज के दिन नीम की पत्तियों को भी खाना चाहिए। नीम की पत्तियां कड़वी होती हैं तथा नाग पंचमी के दिन एक कड़वी चीज को खाने के लिए बोला गया है। ऐसे में आज के दिन नीम की पत्तियां खाने की परम्परा बहुत वक़्त से चली आ रही है।

आज है कल्कि जयंती, इस तरह करें पूजा-पाठ

आज इस तरह करें नाग देवता का पूजन, पूरी होगी सारी मनोकामनाएं

हरियाली तीज पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, चमक उठेगी सुहागिनों की किस्मत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -