हरियाली तीज पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, चमक उठेगी सुहागिनों की किस्मत
हरियाली तीज पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, चमक उठेगी सुहागिनों की किस्मत
Share:

आज 11 अगस्त को महिलाओं का विशेष दिन हरियाली तीज है। प्रत्येक वर्ष सावन मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को ये पर्व मनाया जाता है। इस​ दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के साथ शिव जी तथा पार्वती का व्रत रखती हैं तथा विधिवत पूजन करती हैं। प्रथा है कि ऐसा करने से शिव जी और माता पार्वती खुश होते हैं तथा महिलाओं को सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद देते हैं। माना जाता है कि हरियाली तीज के दिन ही शिव जी माता पार्वती की तपस्या से खुश हुए थे तथा उनसे शादी करने को राजी हुए थे। इसलिए आज के दिन अगर कोई कन्या माता पार्वती तथा शिव जी का पूजन विधि विधान से करे, तो उसे मनचाहा वर मिलता है। हरियाली तीज का दिन अगर महिलाएं कुछ उपाय करें तो उनके वैवाहिक जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। यहां जानिए राशि के मुताबिक आज कौन से उपाय करने से महिलाओं को मिलेगा लाभ...

मेष राशि:- मेष राशि की महिलाएं आज के दिन मंदिर में जाकर शिव जी तथा माता पार्वती का पूजन करें, तत्पश्चात, किसी ब्राह्मण को केले का दान करें।

वृषभ राशि:- वृषभ राशि की महिलाएं आज माता पार्वती को 16 श्रंगार का सामान अर्पित करें तथा चुनरी चढ़ाएं। तत्पश्चात, पांच सुहागिनों को हरी चूड़ियों का दान करें।

मिथुन राशि:- मिथुन राशि की सुहागिनें पूजा से निवृत्त होने के पश्चात् बच्चों को खीर खिलाएं तथा किसी जरूरतमंद को भी खीर दान करें।

कर्क राशि:- कर्क राशि की महिलाएं आज के दिन माता पार्वती को इत्र एवं सफ़ेद फूल अर्पित करें। आप चाहें तो सफेद फूलों की माला भी चढ़ा सकती हैं।

सिंह राशि:- सिंह राशि की महिलाओं को आज के दिन शिवलिंग पर दूध, चीनी एवं कच्चे चावल चढाने चाहिए। यदि संभव हो तो यही चीजें दान भी करें।

कन्या राशि:- कन्या राशि की महिलाएं अगर आज के दिन पति के साथ मिलकर रुद्राभिषेक करें तो उनकी जिंदगी की कई समस्याएं दूर हो जाएंगी।

तुला राशि:- तुला राशि की महिलाएं माता पार्वती को हरे रंग की साड़ी चढ़ाएं एवं बच्चों को हरे रंग के वस्त्र दान करें।

वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशि की महिलाएं आज के दिन माता को 16 श्रंगार का सामान, चुनरी तथा नारियल अर्पित करें।

धनु राशि:- धनु राशि की महिलाएं पूजा पाठ करने के पश्चात् किसी अनाथालय में जाकर जरूरतमंद बच्चों के लिए सामर्थ्य के मुताबिक दान करें। अगर दान नहीं कर सकतीं तो दान के रूपये निकालकर रख दें। बाद में किसी दिन दान कर दें।

मकर राशि:- मकर राशि की महिलाएं आज ​वृद्ध लोगों की सेवा करें तथा उन्हें फल एवं मिष्ठान दान करके उनका आशीर्वाद लें।

कुंभ राशि:- कुंभ राशि की महिलाएं पूजन के पश्चात् किसी निर्धन को हरी दाल एवं हरी सब्जियां दान करें।

मीन राशि:- मीन राशि की महिलाएं महादेव पार्वती के अतिरिक्त आज के दिन प्रभु श्री विष्णु की भी पूजा करें और उन्हें पीले पुष्प अर्पित करें।

यदि किसी कारणवश नहीं कर पाए हरियाली तीज व्रत या टूट जाए तो जरूर अपनाएं ये उपाय

सीधे नागलोक लेकर जाते हैं ये मार्ग, जानिए किस राज्य में और कहा है ये रास्ते

'जाहिद' ने रवि बनकर हिन्दू महिला को फंसाया, फिर शुरू हुआ प्रताड़ना और धर्मान्तरण का घिनोना दौर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -