नाग पंचमी 2020 : इस मुहूर्त में करें नाग देवता का पूजन
नाग पंचमी 2020 : इस मुहूर्त में करें नाग देवता का पूजन
Share:

Nag Panchami 2020 : आगामी शनिवार को यानी कि 25 जुलाई को पूरा देश नागपंचमी का विशेष त्यौहार मनाएगा। सावन माह में सावन सोमवार, रक्षा बंधन और हरियाली अमावस्या जैसे विशेष त्यौहार आते हैं। वहीं सावन माह में साथ ही नागपंचमी का विशेष त्यौहार भी आता है। प्रति वर्ष सावन की शुक्ल पंचमी को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है। नाग देवता को पंचमी तिथि का स्वामी कहते हैं और यह त्यौहार पूर्णतः उन्हें समर्पित रहता है। 

नाग देवता को मनुष्य का शत्रु और मित्र दोनों माना जाता है। एक ओर जहा कहते हैं कि नाग देवता को दूध पिलाना शुभ होता है, तो वहीं एक ओर यह भी कहा जाता है कि नाग देवता को दूध पिलाना अनुचित होता है। नागपंचमी के दिन नाग देवता का मंदिरों ओर घरों में विशेष पूजन किया जाता है। साथ ही इस दिन घर के मुख्य द्वार पर नाग देवता का चित्र बनाने की परंपरा भी है। इससे घर पर नाग देवता की कृपा बनी रहती है और घर नाग से सुरक्षित रहता है। 

नागपंचमी 2020 का शुभ मुहूर्त 

यूं तो आप नागपंचमी के पूरे दिन में कभी भी नाग देवता का पूजन कर सकते हैं। हालांकि आप अक्षय फल की प्राप्ति चाहते हैं तो इस बार आप आप इसके लिए पंचमी तिथि के दिन सुबह 5 बजकर 38 मिनट से 8 बजकर 22 मिनट के बीच में नाग देवता का पूजन करें। इस मुहूर्त की अवधि 2 घंटे 43 मिनट की है। यह नाग पंचमी 2020 का सबसे उत्तम ओर सुबह मुहूर्त है। नाग देवता के पूजन में कच्चा दूध, घी, रोली, साबुत चावल प्रमुख रूप से शामिल करें। 

 

 

नाग पंचमी 2020 : इस तरह करें नाग देवता का स्वागत, सुखमय होगा जीवन

नाग पंचमी 2020 : 100 फ़ीट नीचे पानी में दर्शन देते हैं भगवान शिव, जानिए मंदिर का इतिहास

नाग पंचमी 2020 : साल में बस एक बार खुलता है यह मंदिर, उमड़ती हैं भक्तों की भारी भीड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -