नाग पंचमी 2020 : इस तरह करें नाग देवता का स्वागत, सुखमय होगा जीवन
नाग पंचमी 2020 : इस तरह करें नाग देवता का स्वागत, सुखमय होगा जीवन
Share:

नाग पंचमी का त्यौहार आने में अब महज चंद दिन शेष है। इस दिन नाग देवता की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। नाग देवता को इस दिन सभी लोग सम्मान की नजरों से देखते है। उनका आदर-सत्कार किया जाता है और उनका घर में किसी मेहमान की भांति स्वागत किया जाता है। इस दिन हमें अपने घर के बाहर एक कटोरे में दूध रखना चाहिए। यदि हमारे घर में इस दिन नाग देवता प्रवेश करते हैं, तो यह काफी सुखमय माना जाता है। इस दिन नाग देवता के आपके घर में आने से आपको भयभीत नहीं होना चाहिए। बल्कि आपको खुशियां मनाना चाहिए। 

नागपंचमी के दिन जहां सभी लोग मंदिरों में जाकर या घरों में नागदेवता के चित्र या प्रतिमा के समक्ष जहां उनकी पूजा करते हैं, वहीं इस दिन यदि नाग देवता खुद आपके द्वार पर आ जाए तो आपको खुद को सौभाग्यशाली मानना चाहिए। साथ ही ध्यान रखना चाहिए कि इस दिन आप अपने घर की देहली पर नाग देवता के स्वागत में एक कटोरा दूध अवश्य रखें।  

ऐसा कहा जाता है कि लोगों को देहली पर दूध इसलिए रखना चाहिए क्योंकि यदि कुछ लोग नाग को अपना शत्रु समझते हैं, तो अगर हम हमारे शत्रु का स्वागत किसी स्वादिष्ट भोजन के साथ करेंगे तो कहीं गुणा तक हमारे शत्रु का क्रोध कम हो जाएगा और नाग देवता हमें हानि नहीं पहुंचाएंगे। इतना ही नहीं नाग पंचमी के दिन हमारे घर में नाग देवता के आने से हमें यह संकेत भी मिलता है कि जल्द ही हमारे घर धन वैभव आने वाला है। 

 

नाग पंचमी 2020 : पूजा के बाद क्या होता हैं साँपों का हाल ? जल्लाद बन जाते हैं सपेरे

नाग पंचमी 2020 : 100 फ़ीट नीचे पानी में दर्शन देते हैं भगवान शिव, जानिए मंदिर का इतिहास

नाग पंचमी के दिन कालसर्प दोष की मुक्ति के लिए पढ़ें यह प्रार्थना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -