इंटरनेट पर वायरल हो रही है इस अज्ञात समुद्री जीव की तस्वीर, क्या आप जानते हैं?
इंटरनेट पर वायरल हो रही है इस अज्ञात समुद्री जीव की तस्वीर, क्या आप जानते हैं?
Share:

दुनियाभर में कई तरह के जीव-जंतु पाए जाते हैं लेकिन कुछ बहुत ही अनोखे होते हैं और उन्हें देखकर हमारे होश उड़ जाते हैं। ऐसा ही एक जीव इस समय चर्चाओं में है। जी दरअसल हाल ही में अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में समुद्र किनारे एक अज्ञात समुद्री जीव मिला है जिसे देखने वालों के होश उड़े हुए हैं। इस जीव को जो देख रहा है हैरानी जता रहा है। इतना ही नहीं बल्कि इसे देखकर विशेषज्ञ भी हैरान हैं। अमेरिका राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों ने इस रहस्यमयी जीव की तस्वीर को अपने फेसबुक पेज पर साझा कर इसके बारे में लोगों से जानकारी मांगी है।

जी दरअसल उन्होंने इस जीव की तस्वीर को लेकर कहा कि ''वो इसे पहचानने में विफल रहे हैं इसलिए अब इसके बारे में जानने के लिए लोगों से मदद मांगी जा रही है।'' वही अधिकारियों ने अपनी बात में यह अंदेशा जताया है कि ''हो सकता है कि ये जीव किसी अंडे से बाहर निकला हो।'' आप देख सकते हैं इस अजीबोगरीब जीव में कई उंगली और अंग हैं। केवल यही नहीं बल्कि यह समुद्री जीव छोटे सफेद रंग की गेंदों से भरा हुआ नजर आ रहा है। इस रहस्यमयी समुद्री जीव को लेकर फेसबुक पर पूछा गया है कि ''क्या आप जानते हैं कि यह क्या है? ये कुछ महीने पहले समुद्र तट पर मिला था।''

अब लोग इस जीव को देखने के बाद खुद हैरानी जता रहे हैं और अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में कहा है कि ये “स्क्विड एग मास है। इसे वापस समुद्र में डाल देना चाहिए ताकि ये अंडा बढ़ सके और इसमें से जीव बाहर आ सके। वही एक अन्य शख्स ने कमेंट बॉक्स में एक लेख को साझा करते हुए बताया कि यह एक स्क्विड एग मास है जो समुद्री जीव लोलिगिनिडे की प्रजाति का है।

महाराष्ट्र: अब कोरोना वार्ड दुष्कर्म का शिकार नहीं होंगी महिलाएं, लगेंगे पैनिक बटन और CCTV

एपी विधान परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद अहमद शरीफ ने इस कारण से सीएम और एनडीपी प्रमुख जताया आभार

विधायक जोगी रमेश ने अपनी टिप्पणी पर सांसद रघुराम कृष्ण राजू को दी चुनौती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -