चीन में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं म्यांमार की महिलाएं, होता है ऐसा हश्र
चीन में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं म्यांमार की महिलाएं, होता है ऐसा हश्र
Share:

बीजिंग: एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन में दशकों पुरानी सिंगल चाइल्ड पॉलिसी की वजह से महिलाओं के मुकाबले 3.3 करोड़ पुरुष अधिक हैं। इसी लैंगिक असमानता को पूरा करने के लिए हर साल कंबोडिया, लाओस, म्यांमार और वियतनाम से हजारों गरीब महिलाओं को चीन में शादी के लिए में बेच दिया जाता है। इनमें से कुछ महिलाएं अपनी मर्जी जाती हैं तो कुछ को जबरदस्ती यहां लाया जाता है।

बता दें कि म्यांमार में महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है। इन शादियों को महिला के परिवार या गांव के बुजुर्गों द्वारा कराया जाता है, जिससे महिलाएं भी इससे इंकार करने में असमर्थ होती है। रिपोर्ट के अनुसार, युवा लड़कियों को 10 से 15 हजार डॉलर में बेच दिया जाता है। चीन में उनकी शादी बूढ़े, बीमार और अपंग लोगों से करा दी जाती है। रिपोर्ट के अनुसार, म्यांमार के युद्ध प्रभावित कचिन और उत्तरी शान राज्यों की 7,500 महिलाओं को तस्करी कर चीन में विवाह के लिए ले जाया गया। 

इनमें से ज्यादातर को पति द्वारा बच्चा पैदा करने के लिए भी बाध्य किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, संघर्ष, गरीबी और विस्थापन की वजह से महिलाओं म्यांमार को छोड़ रही हैं, जबकि पुरुष महिलाओं की तादाद में असंतुलन की वजह से खासतौर पर चीन के ग्रामीण क्षेत्र में पत्नी की मांग बेहद अधिक है।

चीन में तीव्रता से फ़ैल रहा यह खतरनाक वायरस,अमेरिका भी हुआ सतर्क

इमरान ने भारत पर कसा तंज, लगाए कई आरोप

फेसबुक वीडियो का हुआ शानदार उपयोग, बिछड़ा परिवार वापस मिला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -