कांग्रेस पर फिर बढ़ा मुस्लिमों का भरोसा, कई नेताओं ने छोड़ी सपा, बोले- मुसलमानों के मामले में अखिलेश खामोश
कांग्रेस पर फिर बढ़ा मुस्लिमों का भरोसा, कई नेताओं ने छोड़ी सपा, बोले- मुसलमानों के मामले में अखिलेश खामोश
Share:

लखनऊ: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, प्रयागराज में सपा के कई बड़े मुस्लिम नेताओं ने पार्टी से किनारा कर लिया है और सभी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सपा छोड़ने के बाद इन नेताओं ने अखिलेश यादव पर कई संगीन इल्जाम लगाए हैं। इन नेताओं का कहना है कि मुस्लिमों से संबंधित मामले में अखिलेश खामोश हैं। अतीक अहमद की हत्या के बाद भी अखिलेश खामोश ही रहे। इन नेताओं का दावा है कि अभी कई और मुस्लिम नेता सपा छोड़ने वाले हैं।

सूत्रों ने जानकारी दी है कि माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद अखिलेश यादव की चुप्पी से मुस्लिम नेता खफा  हैं। मुस्लिमों से जुड़े कई अन्य मामलों में भी सपा मुखिया की तरफ से वैसी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई जैसी पहले ऐसे मुद्दों पर आती रही है। इसका प्रभाव निकाय चुनाव में भी सपा के परिणामों पर देखने को मिला था। एक ओर अखिलेश यादव पार्टी के वोट बैंक को बढ़ाने के लिए निरंतर दौरे पर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कई नेताओं के एक साथ पार्टी छोड़ने से सपा को बड़ा झटका लगा है।

कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं ने सपा पर कई संगीन इल्जाम लगाए हैं। इन नेताओं ने सपा पर मुस्लिमों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव रहे मोहम्मद सैफ ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सपा में मुस्लिमों के लिए कोई जगह नहीं है। सपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल पूर्व सपा नगर सचिव जमाल अफजल ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में तमाम वर्गों का ध्यान रखती है। वह राहुल गांधी की पार्टी, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में पार्टी को आगे बढ़ाने का काम रहेंगे। उन्होंने यहा भी कहा कि सपा के कई नेता उनके संपर्क में हैं और जल्द वह भी कांग्रेस की सदस्यता होंगे। 

AIMIM नेता की दिग्विजय सिंह से मांग- 'कांग्रेस दफ्तर में हो बकरे की कुर्बानी'

'कुरान पर बिना तथ्यों के कोई डॉक्यूमेंट्री बनाइए, फिर देखिए क्या होता है..', आदिपुरुष पर सुनवाई करते हुए इलाहबाद हाई कोर्ट की टिप्पणी

'ऑपरेशन थिएटर में हिजाब पहनने की अनुमति दें..', केरल की 7 MBBS छात्राओं का प्रशासन को पत्र !

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -