'कांग्रेस के लिए ससुराल की तरह हैं मुसलमान..', कर्नाटक भाजपा नेता ईश्वरप्पा का विवादित बयान
'कांग्रेस के लिए ससुराल की तरह हैं मुसलमान..', कर्नाटक भाजपा नेता ईश्वरप्पा का विवादित बयान
Share:

बैंगलोर: कर्नाटक में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे कांग्रेस भड़क सकती है. उन्होंने कहा कि मस्जिदें गिराई जाएंगी और मंदिर बनाए जाएंगे. ईश्वरप्पा ने कहा, 'जैसा अयोध्या हुआ है, वैसे ही काशी विश्वनाथ मंदिर भी होगा और वैसे ही मथुरा श्रीकृष्ण मंदिर भी होगा. जहां-जहां मुगलों ने मंदिरों को तोड़कर मस्जिदों का निर्माण किया है, उन सभी जगहों पर आज या कल हम सभी मस्जिदें तोड़कर मंदिर बने देंगे.'

रिपोर्ट के अनुसार, हावेरी में ईश्वरप्पा ने कहा है कि कर्नाटक में मुसलमानों के कारण कांग्रेस सत्ता में आई. ईश्वरप्पा यहीं नहीं रूके, उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को हिंदू धर्म से घृणा है, मुसलमान उनके लिए ससुराल परिवार जैसा हैं. यदि मुसलमान न होते तो कांग्रेस अब तक ख़त्म हो चुकी होती. मुसलमानों के कारण ही कांग्रेस आज भी कर्नाटक में अपना अस्तित्व बचाने के लिए जोर लगा रही है.

बता दें कि, केएस ईश्वरप्पा की गिनती कर्नाटक में वरिष्ठ भाजपा नेताओं में होती है. कर्नाटक में हुए हालिया विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होने से पहले ही चुनावी सन्यास लेने की घोषणा कर दी थी. ईश्वरप्पा कर्नाटक सरकार में ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री रह चुके हैं.उनके ऊपर ठेकेदार संतोष पाटिल को ख़ुदकुशी के लिए उकसाने का इल्जाम लगा था, जिसके बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था।

'गौरक्षकों पर सख्त कार्रवाई करो, बजरंग दल वालों को लात मारो, जेल में डालो..', बकरीद से पहले मंत्री प्रियांक खड़गे की चेतावनी

आखिर इंदिरा गांधी के 'इमरजेंसी' लगाने के पीछे कारण क्या था ? खुशवंत सिंह की किताब में है हर सवाल का जवाब

'कांग्रेस ने खुद भिंडरावाले को भेजकर पैदा किया खालिस्तान मुद्दा, क्योंकि..', पूर्व RA&W अफसर GBS सिद्धू ने खोला चौंकाने वाला राज़

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -