एक मुस्लिम युवक बना हिंदू, कहा भगवान राम ने दिया सपना
एक मुस्लिम युवक बना हिंदू, कहा भगवान राम ने दिया सपना
Share:

शामली। धर्म परिवर्तन के कई मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के शामली में धर्म परिवर्तन का एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक मस्लिम युवक ने प​रिवार सहित हिंदू धर्म को अपना लिया है। इस युवक का कहना है कि भगवान राम उसके सपने में आते हैं। युवक का कहना है कि भगवान राम उसके इष्ट देवता हैं और इसी वजह से वह अपना धर्म परिवर्तन कर रहा है। 

राम मंदिर को लेकर आरएसएस ने बढ़ाया बीजेपी पर दवाब

जानकारी के अनुसार, इस युवक ने  परिवार सहित अपना धर्म परिवर्तन करने के बाद  मंदिर में पूजा—अर्चना भी की। युवक और उसके परिवार ने अपने धर्म परिव​र्तन की जानकारी शामली के डीएम को भी दे दी है। इस युवक का नाम शहजाद है और  धर्म परिवर्तन के बाद उसने अपना नाम बदलकर संजू रख लिया है। इस युवक का कहना है कि उसके सपने में भगवान श्रीराम लगातार आ रहे थे और उन्होंने उससे हिंदू धर्म अपनाने को कहा था। इसके बाद उसने भगवान की बात मान ली और परिवार सहित धर्म परिवर्तन कर लिया। शहजाद और उसके  परिवार ने धर्म  परिवर्तन के बाद मंदिर में पूजा की और हिंदू धर्म के नारे भी लगाए। 

राम मंदिर पर संसद में बिल ला सकती है बीजेपी!

शहजाद ने धर्म परिवर्तन के बाद बताया कि उसके पूर्वज हिंदू थे और कुछ लोगों ने उनका धर्म  परिवर्तन करा कर मुस्लिम बना ​दिया था। उसने कहा कि अब वह फिर से  हिंदू धर्म को  अपना रहा है। युवक ने कहा कि हिंदू धर्म  में  आकर उसे अच्छा लग  रहा है और श्रीराम उसके इष्ट हैं।  उसने कहा कि अब  वह हिंदू धर्म के रीति—रिवाजों के अनुसार ही पूजा—पाठ करेगा। 

खबरें और भी

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू ने कहा, अयोध्या में बनना चाहिए राम मंदिर

'राम मंदिर' राष्ट्रिय गौरव का प्रश्न, जल्द लाया जाए अध्यादेश- आरएसएस

अयोध्‍या मंदिर-मस्जिद मामला : कपिल सिब्बल बोले - मंदिर पर कानून बनाये केंद्र, कांग्रेस ने कब रोका है

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -