गौरक्षा के नाम पर की हत्या, गुस्साए समाज जन
गौरक्षा के नाम पर की हत्या, गुस्साए समाज जन
Share:

अलवर। गौरक्षा के नाम पर हिंसा का मामला सामने आया है। हालांकि यह मामला लूट से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है। जानकारी सामने आई है कि, वारदात को पूरी गैंग ने अंजाम दिया था। मिली जानकारी के अनुसार, अलवर के गोविंदगढ़ में उमर खान नामक व्यक्ति चार पहिया वाहन में गाय लेकर जा रहा था। उसके साथ कुछ और लोग भी मौजूद थे।

ऐसे में कुछ लोगों की नज़र उन पर गई। तो इन लोगों ने गाय लेकर जा रहे, उमर और उसके साथियों पर गोलियां चला दीं। गोलिया लगने से उमर खान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, उसके साथ ताहिर और वाहन चालक जावेद उर्फ जफ्फार गंभीर रूप से घायल हो गए। इन लोगों को हरियाणा के नूह में निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। आरोपी मृतक उमर खान के शव को रेलवे पटरी पर रखकर और चार पहिया वाहन के आॅटो पार्टस निकालकर वहां से भाग निकले।

इसी बीच कुछ लोगों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने आरोपियों को कस्टडी में लेकर, आरोपियों से पूछताछ की तो जानकारी सामने आई कि, आरोपियों ने गो रक्षा दल बना रखा है, यह गैंग हाईवे पर लूटपाट करता है, इस गैंग में शामिल आरोपी पर्स चोरी करने, वाहनों में सवार लोगों को लूटने, वाहन लूटने और लूटे गए वाहनों के आॅटो पार्टस बेचने का कार्य करता है।

आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस तरह के हमले को लेकर, मेव समाज आंदोलन का रूख अपना रहा है। मेव समाज के लोगों का कहना है कि, वह आज आंदोलन करेगा। मृतक उमर खान के परिजन ने आरोप लगाया है कि, कथित हिंदूवादी संगठन के लोगों ने गाय लेकर जा रहे, लोगों के साथ मारपीट की और उनकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को रेलवे पटरी पर रख दिया गया। इस मामले में पुलिस की भूमिका पर संदेह जताया जा रहा है।

GOSEVA PARIVAR ऐप से जुड़ें और गायों को बचाएँ

जालना में 18 गायों की मौत पर बना हुआ है रहस्य

जू-कीपर महिला पर बाघ ने किया हमला

जीवन में गाय का महत्व शुरू से ही है

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -