दिल्ली में बुजुर्ग को चाकूओं से गोदा, हुई मौत
दिल्ली में बुजुर्ग को चाकूओं से गोदा, हुई मौत
Share:

नई दिल्ली। दक्षिण पूर्वी दिल्ली की अमर काॅलोनी में 50 वर्ष के बुजुर्ग की दिल्ली के कालीचरण कैंप में हत्या कर दी गई। आरोपी की पहचान बेलकरण यादव के तौर पर हुई। दरअसल यह हत्या बदले के इरादे से की जाने की बात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की बेटी द्वारा कुछ समय पूर्व ह आरोपी को लेकर शिकायत की गई थी जिसका बदला लेने के लिए एक 50 वर्षीय बुजुर्ग की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है कि आरोपी बेलकरण यादव बुजुर्ग की लड़की को तंग किया करता था। बुजुर्ग की पहचान खुशीराम के तौर पर हुई है। खुशीराम रेहड़ी लगाया करता था। खुशीराम की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घटनास्थल पर वृद्ध का शव खून से सना हुआ मिला। उसकी मौत हो गई थी।

उसके शरीर पर धारदार हथियार के वार थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल से फोरेंसिक तथ्य तलाश करवाए। खुशीराम रेहड़ी लगाया करता था। कुछ लोगों ने हत्यारे को चाकू हाथ में लेकर भागते हुए देखा था। ऐसे में हिम्मत कर लोगों ने हत्यारे का पीछा किया और उसे पकड़ लिया।

अंधविश्वास के चलते दंपति को जिंदा जलाया

पडोसी की 24 बार चाकू घोंपकर की हत्या

अमेरिका में एक और भारतीय नस्लीय हिंसा का शिकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -