ख़त्म हुआ नगर निकाय चुनाव, इस दिन आएंगे नतीजे
ख़त्म हुआ नगर निकाय चुनाव, इस दिन आएंगे नतीजे
Share:

पटना: बिहार के 17 नगर निगमों के लिए चुनाव बुधवार की शाम को समाप्त हो गया। अब 30 दिसंबर को निकाय चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। राजधानी पटना में नगर निगम का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। पटना के 875 वार्डो के लिए हुए चुनाव में सिर्फ 34.36 फीसदी मतदान हुआ। पहली बार इस चुनाव में मेयर और डिप्टी मेयर के लिए आम आदमी ने वोट किया जिसको लेकर उत्साह देखा गया। 

पटना जिला अफसर चंद्रशेखर सिंह ने चुनाव को लेकर अलग-अलग बूथों का दौरा किया। इस के चलते उन्होंने कहा कि शांतिपूर्वक चुनाव हुआ तथा किसी भी मतदान केंद्र से कोई शिकायत नहीं प्राप्त हुई हैं। राजधानी पटना में तकरीबन 17 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। शांतिपूर्वक मतदान के लिए हर बूथ पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अफसरों को तैनात किया गया था।

बता दें कि पटना में मेयर पद के लिए 32 एवं डिप्टी मेयर पद के लिए 16 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। पटना के जिला अफसर डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि दूसरे चरण के मतदान के पश्चात् 30 दिसंबर को वोटों की गिनती के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को जिन शहरों में मेयर के लिए वोट डाले गए हैं उसमें पटना नगर निगम, पूर्णिया नगर निगम, बिहार शरीफ नगर निगम, सासाराम नगर निगम, आरा नगर निगम, गया नगर निगम, छपरा नगर निगम, मोतिहारी नगर निगम, बेतिया नगर निगम, सीतामढ़ी नगर निगम, दरभंगा नगर निगम, समस्तीपुर नगर निगम, कटिहार नगर निगम, मुंगेर नगर निगम, बेगूसराय नगर निगम, भागलपुर नगर निगम एवं मुजफ्फरपुर नगर निगम सम्मिलित है। दूसरे चरण में 17 नगर निगम के साथ-साथ 2 नगर परिषद एवं 49 नगर पंचायत के लिए भी मतदान हुआ है।

भू-माफियाओं के विरूद्ध अभियान जारी, 5 करोड़ की भूमि पर विकसित हो रही थी अवैध कॉलोनी

कौन होगा टीम इंडिया का नया चीफ सिलेक्टर ? आज BCCI लेगा इंटरव्यू

26 जनवरी 2023 से होगा बड़ा बदलाव, बच्चों को पढ़ाया जाएगा 'भारत का सच्चा इतिहास'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -