नगर सरकार के लिए हो रहा मतदान
नगर सरकार के लिए हो रहा मतदान
Share:

उज्जैन : मध्यप्रदेश के उज्जैन में आज नगर निगम परिषद के चुनाव प्रारंभ हुए। इस दौरान प्रातः 7.00 बजे से महापौर और पार्षद पद के लिए मतदान हुआ। उज्जैन नगर निगम सीमा में 54 वार्डों में चुनाव के लिए मतदान किया जा रहा है। जिसमें करीब 3 लाख 97 हजार 526 मतदाता मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। प्रातः 7 बजे से चलने वाला मतदान कार्य शाम 5 बजे तक चलेगा। नगर निगम सीमा में हो रहे चुनाव में मतदाता EVM के माध्यम से पार्षद पद के लिए करीब 212 उम्मीदवारों में से योग्य का चयन करेंगे, वहीं महापौर पद के लिए अलग मतदान किया जा रहा है।

इस मुकाबले में महापौर पद के लिए डाॅ. कविता गोमे कांग्रेस की ओर से मुख्य प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं तो वहीं भाजपा की ओर मीना जोनवाल ने अपनी दावेदारी पेश की है। अन्य उम्मीदवार भी मैदान में हैं लेकिन इनके बीच मुख्य मुकाबला नज़र आ रहा है। उल्लेखनीय है कि पार्षद पद के चुनाव के लिए निर्दलीय उम्मीदवार बड़ा उलटफेर कर सकते हैं। चुनाव के लिए करीब 461 मतदान केंद्र तैयार किए गए हैं। जिसमें बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। मामले में यह जानकारी मिली है कि कंट्रोल यूनिट एक ही रखी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि महापौर का पद इस बार महिला अजा वर्ग के लिए आरक्षित है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रातः 7 बजे मतदान का समय प्रारंभ होते ही ईवीएम से माॅक पोल किया गया। ईवीएम की जांच हो जाने के बाद मतदान प्रारंभ कर दिया गया। प्रातः 7 बजे के दौरान बारिश का दौर जारी रहने से मतदान कम हुआ इस दौरान अभी तक लगभग 12 प्रतिशत मतदान हुआ है। माना जा रहा है कि मतदान की गति प्रातः 10.30 बजे से बढ़ सकती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -