'मुंगेरीलाल के हसीन सपने..', राहुल गांधी के ‘MP में क्लीनस्वीप’ वाले बयान पर भाजपा का पलटवार
'मुंगेरीलाल के हसीन सपने..', राहुल गांधी के ‘MP में क्लीनस्वीप’ वाले बयान पर भाजपा का पलटवार
Share:

भोपाल: कांग्रेस के लोकसभा सांसद राहुल गांधी के क्लीन स्वीप वाले बयान पर भाजपा ने करारा पलटवार किया है। मध्य प्रदेश भाजपा इकाई के नेता और राज्य मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि राहुल गांधी मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। नींद खुलते ही यह तमाम सपने बिखर जाएंगे। राज्य मंत्री सारंग राहुल गांधी के उस बयान पर जवाब दे रहे थे, जिसमें कांग्रेस नेता ने कहा था कि ‘मैं आपको एक बात लिखकर देता हूं कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव जीतेगी और भाजपा वहां नज़र भी नहीं आएगी। मध्य प्रदेश में आंधी नहीं, तूफान है और यहां हर किसी को पता है कि भाजपा ने सरकार बनाने के लिए पैसा दिया है। इसको लेकर पूरे प्रदेश में आक्रोश है’।

राहुल गांधी ने कहा था कि जनता ने कांग्रेस के पक्ष में वोट किया था, कांग्रेस को जनादेश दिया था कि विकास होगा। मगर जनता के मेंडेट का भाजपा ने अपहरण कर लिया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में जनता इसका निर्णय करेगी और भाजपा का सुपड़ा साफ हो जाएगा। राहुल गांधी के इस बयान को लेकर अब भाजपा ने जवाब दिया है। भाजपा ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। यह सपना नींद खुलते ही बिखर जाएगा। 

राज्यमंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि भाजपा ने सरकार बनाने के लिए कभी कोई गलत काम नहीं किया। कांग्रेस के MLA जानते थे कि वह कांग्रेस में रहते जनता से किए गए वादे पूरे नहीं कर सकते। इसलिए वह भाजपा में शामिल हुए थे। वहीं, सीएम शिवराज चौहान ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल के बयान को कोट करते हुए कहा कि दिल बहलाने के लिए गालिब ये ख्याल अच्छा है।

'कश्मीर को विशेष दर्जे की जरुरत नहीं, क्योंकि..', गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान का बड़ा बयान

अमृतसर में नए साल पर दुखद हादसा, कार और ऑटो की टक्कर में 4 लोगों की मौत, 5 जख्मी

'चीन सहित इन 6 देशों से आने वाले यात्री होंगे क्वारंटीन..', कर्नाटक सरकार की गाइडलाइन्स जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -