मां सुलझा सकती है भारत-पाकिस्तान के विवाद
मां सुलझा सकती है भारत-पाकिस्तान के विवाद
Share:

बरेली : लोकप्रिय शायर मुनव्वर राना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान यात्रा की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने कहा है कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही देश आपस में भाईयों की तरह हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़े भाई की भूमिका निभा चुके हैं। मगर अब पाकिस्तान की ओर से पहल किए जाने की बारी है। मुनव्वर राना बरेली में अंतर्राष्ट्रीय मुशायरे में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान और पाकिस्तान दो भाईयों की ही तरह हैं। इन देशों में आपसी विवाद चल रहे हैं। ये विवाद इनकी मां सुलझा सकती हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों ही देशों के प्रधानमंत्री अपनी मां की उपस्थिति में विवादों पर चर्चा करें। यदि मां सामने होगी तो कोई रास्ता भी निकल जाएगा। शायर मुनव्वर राना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़े भाई की तरह हैं। वे पाकिस्तान जाने के बाद प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ की मां से मिले और उनके चरण स्पर्श किए।

मगर अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ को पहल करने की जरूरत है। अब उन्हीं की बारी है। देश में असहिष्णुता बढ़ने के सवाल पर शायर मुनव्वर राना ने कहा कि इस हेतु देश की राजनीति जिम्मेदार है। सरकार में कुछ ऐसे लोग हैं जिनकी बयानबाजियां जहरीली साबित हो रही हैं। उन्हें बाहर किए जाने की जरूरत है। ऐसे लोगों को निर्वाचन लड़ने नहीं देना चाहिए। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि साहित्यकारों के अवाॅर्ड लौटाए जाने से उन्हें दुख तो हुआ ही है लेकिन इस तरह की पहल से देश में वातावरण बहुत हद तक सुधर गया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -