'तालिबान ने सही किया है, अपने मुल्क को आजाद करा लिया है': मुनव्वर राणा
'तालिबान ने सही किया है, अपने मुल्क को आजाद करा लिया है': मुनव्वर राणा
Share:

लखनऊ: तालिबान को लेकर इस समय सभी जगह तरह-तरह की बातें हो रहीं हैं। आप सभी जानते ही होंगे तालिबान ने अफगानिस्तान की बाग़-डोर अपने हाथ में ले ली है। ऐसे में तालिबान को लेकर अफगान नागरिकों में किस तरह का खौफ है, इस बात का अंदाजा काबुल एयरपोर्ट से आ रही तस्वीरों को देखकर लगाया जा सकता है। वहीँ दूसरी तरफ भारत में तालिबान को लेकर लगातार बयानबाजी हो रही हैं। अब हाल ही में मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने एक इंटरव्यू में कहा, 'तालिबान ने सही किया है।' एक मशहूर वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने कहा- 'तालिबान ने सही किया, अपनी जमीन पर कब्जा तो किसी भी तरह से किया जा सकता है।'

वहीँ जब राणा से पूछा गया कि तालिबान तो असलहों के दम पर कब्जा कर रहा है, तो जवाब में उन्होंने कहा, 'इसमें बहुत दूर तक जाना पड़ेगा, इसको हिंदुस्तानी होकर नहीं सोच सकते हैं। इसको उस हिंदुस्तानी बनकर सोचना चाहिए जो अंग्रेजों की गुलामी में था, जिन्होंने आजाद कराया था। तो उन्होंने भी अपने मुल्क को आजाद करा लिया है तो क्या दिक्कत है। इसमें हिंदुस्तान को परेशान होने की जरूरत क्या है। हिंदुस्तान का तो अफगानिस्तान हजारों साल से दोस्त रहा है। कभी अमेरिका अफगानिस्तान पर कब्जा करता है, कभी रूस परेशान करता है तो कभी ब्रिटेन, उनकी दुश्मनी ने तो इनसे है। हमारा उसमें क्या रोल है।'

वहीँ आगे उन्होंने यह भी कहा- 'तालिबान का जो रवैया है उन्हें आतंकवादी नहीं कह सकते हैं। हां उन्हें अग्रेसिव कहा जा सकता है। तालिबान अपने मुल्क के लिए लड़ रहे हैं तो आप उन्हें आतंकी कैसे कह सकते हैं? जो लोग अमेरिका और अशरफ गनी के साथ ऐश कर रहे थे वहीं भाग रहे हैं आम अफगानी क्यों भागेगा।' आप सभी जानते ही होंगे इस समय कई लोग ऐसे हैं भारत में जो तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। इस लिस्ट में एक नाम ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता सज्जाद नोमानी का भी शामिल है।

आज है 'विश्व फोटोग्राफी दिवस', जानिए आखिर क्या है इसे मनाने के पीछे की कहानी

आज है दामोदर द्वादशी, जानिए आज का पंचां

पाकिस्तान में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा तोड़े जाने पर भड़के भाजपा कार्यकर्ता, बोले- इमरान खान...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -