मुंबई का ऐतिहासिक एरोस सिनेमा सील, कई फिल्मों के हिट व फ्लॉप का रहा गवाह
मुंबई का ऐतिहासिक एरोस सिनेमा सील, कई फिल्मों के हिट व फ्लॉप का रहा गवाह
Share:

1938 में स्थापित मुंबई का ऐतिहासिक एरोस सिनेमा के चाहने वालो के लिए एक बुरी खबर है. पता चला है की बॉलीवुड की कई बेहतरीन हिट व फ्लॉप फिल्मों का साक्षी बना मुंबई का यह सिनेमाघर अब बन्द हो गया है. पता चला है की मुंबई का ऐतिहासिक एरोस सिनेमा घर आज सील कर दिया गया। मुंबई सबर्ब के डिस्ट्रिक कलेक्टर ने उस बिल्डिंग के मालिक की दूसरी कंपनी के कर्मचारियों को बकाया भुगतान नहीं दिए जाने के कारण ये कार्रवाई की है।

बताया जाता है कि चर्चगेट स्थित उस कंबाटा बिल्डिंग को सील करने की कार्रवाई की गई जिसमें एरोस सिनेमा है। सरकारी अधिकारियों के साथ सहयोग न करने के आरोप में पिछले हफ्ते कंबाटा एविएशन और बर्ड वर्ल्ड वाइड फ्लाईट सर्विस के खिलाफ एफआईआर की गई थी। दरअसल लेबर कोर्ट ने कंबाटा एयरवेज के कर्मचारियों के बकाया भुगतान नहीं किये जाने पर एरोस बिल्डिंग को बंद करने का आदेश दिया था।

कर्मचारियों का कहना था कि कंपनी ने उनके वेतन और अन्य भुगतान एक साल से बाकी रखें हैं जो करीब साढ़े चार करोड़ रूपये होते हैं। भारी पुलिस के बीच आज एरोस सिनेमा की बिल्डिंग को सील करने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई का मतलब सिनेमा प्रेमी अब एरोस जा कर फिल्मों का मज़ा नहीं उठा पाएंगे। बिल्डिंग सील होने के कारण सारे शो कैंसल कर दिए था , फिलहाल थियेटर में फिल्म ओके जानू चल रही थी। 

पहलवान आमिर हॉलीवुड में नहीं करना चाहते दंगल

दंगल गर्ल ज़ायरा वसीम ने पोस्ट से कही इतनी बड़ी बात जिसमे आमिर भी है साथ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -