पुणे-मुंबई नेशनल हाइवे पर भयंकर हादसे में कार चकनाचूर, कई लोगों की मौत
पुणे-मुंबई नेशनल हाइवे पर भयंकर हादसे में कार चकनाचूर, कई लोगों की मौत
Share:

पुणे-मुंबई नेशनल हाइवे (Pune-Mumbai National Highway) में एक भीषण दुर्घटना हुई है। बताया जा रहा है इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत (5 died in Pune car accident) हो गई। इस दुर्घटना को पुराने पुणे-मुंबई महामार्ग की बताया जा रहा है। मिली जानकारी के तहत मावल तालुके में स्थित शिलाटणे गांव के पास एक कार और कंटेनर के बीच जबर्दस्त भिड़ंत (Pune Car-Container Collision) हो गई। खबरों के अनुसार इस भीषण दुर्घटना से आस-पास के इलाकों में खलबली मच गई। वहीं कार और कंटेनर के बीच टक्कर में कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। बताया जा रहा है मुंबई से पुणे की ओर तेज रफ्तार से जा रही फोर्ड गाड़ी पुणे से मुंबई की ओर आ रहे कंटेनर से टकरा गई। इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र सुरक्षा बल, आईआरबी पेट्रोलिंग, देवदूत, पुलिस और आस-पास के गांव वाले घटनास्थल पर पहुंच गए।

इस दौरान घटनास्थल पर कंटेनर के नीचे दबी हुई कार को बाहर निकाला गया। करीब पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत होने के कुछ देर बाद इन पांचों शवों को भी बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है यह एक्सीडेंट इतना भीषण था कि इसके धमाके आस-पास के गांवों तक सुनाई दिए। वहीं तेज धमाका सुनते ही गांव वाले घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कार कंटेनर के नीचे चली गई थी और उसके अंदर लोग खून से लथपथ पड़े थे। इस मामले में मिली जानकारियों के मुताबिक पुराने पुणे-मुंबई महामार्ग पर शिलाटणे गांव के पास कार और कंटेनर के बीच यह भीषण दुर्घटना हुई है। बताया जा रहा है इस दुर्घटना में कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

खबरों के अनुसार मुंबई से पुणे की ओर तेज रफ्तार से जाने वाली फोर्ड गाड़ी पुणे से मुंबई की ओर आ रहे कंटेनर से टकरा गई। ज्यादा रफ्तार होने की वजह से कार के ड्राइवर का संतुलन अचानक गडबड़ा गया और कार डिवाइडर को क्रॉस करती हुई मुंबई की ओर आ रहे कंटेनर के नीचे चली गई। बताया जा रहा है इस भीषण दुर्घटना से कार में सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार भी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।

घर से चोरी हुआ 13.45 लाख का सोना तो पुलिस ने लौटाया डेढ़ करोड़ का, जानिए पूरा मामला

नवाजुद्दीन के आलीशान बंगले के आगे फीका है शाहरुख़ का मन्नत, देखिये तस्वीरें

ED की दायर चार्जशीट में बड़ा खुलासा- 'अनिल देशमुख के निर्देश पर वाजे ने की करोड़ों की वसूली...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -