घर से चोरी हुआ 13.45 लाख का सोना तो पुलिस ने लौटाया डेढ़ करोड़ का, जानिए पूरा मामला
घर से चोरी हुआ 13.45 लाख का सोना तो पुलिस ने लौटाया डेढ़ करोड़ का, जानिए पूरा मामला
Share:

चोरी होना आज के समय में आम बात है। वैसे आप सभी ने सुना होगा हमेशा घरों से चोरी हुआ सोना कम ही वापस मिलता है, लेकिन मुंबई से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जी दरअसल यहाँ के एक परिवार को 22 साल पहले चोरी हुआ सोना वापस मिला है। उस समय इसकी कीमत करीब 13.45 लाख रुपये थी, हालाँकि अब पुलिस ने मशहूर फैशन ब्रांड चिराग दीन के मालिक को करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना वापस किया। अब हम आपको बताते हैं पूरा मामला! जी दरअसल इस पूरे मामले में मिली जानकारी के तहत, कुलाबा में रहने वाले अर्जुन दस्वानी के घर साल 1998 में चोरी हुई थी।

जी दरअसल बदमाशों ने घर में घुसकर उन्हें और उनकी पत्नी को बंधक बना लिया था और सोने के जेवरात और पुराने सोने के सिक्के चोरी किए थे। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि दो आरोपी फरार हो गए थे। इस मामले की सुनवाई को दौरान कोर्ट ने आदेश दिए थे कि जब तक बाकी दो आरोपी पकड़े ना जाएं चोरी की सामान मालिकों को नहीं सौंपा जाएगा। वहीं साल 2007 में अर्जुन दस्वानी की मौत हो गई और इसके बाद परिवार सोना चोरी के मामले को लगभग भूल चुका था। हालाँकि बीते साल कोर्ट ने मुंबई पुलिस को चोरी का सोना इसके मालिकों को सौपने की इजाजत दे दी।

इस पूरे मामले के बारे में मुंबई पुलिस के एसीपी पांडुरंग शिंदे ने बताया कि साल 2002 से ही वो सोना पुलिस के पास था। बीते साल पुलिस कमिश्नर ने हमें एक अभियान चलाने को बोला था कि जिनका चोरी गया सोना बरामद हुआ था वो उनके मालिकों को लौटा दिया जाए। हमने इस बारे में सोने के मालिक की मदद से कोर्ट में अर्जी दी थी, जिसके बाद कोर्ट ने परमिशन दी और सोना उनके मालिक को लौटाया गया। वहीं अब सोना वापस मिलने से दस्वानी परिवार खुश है। ऐसा इसलिए क्योंकि सोने के कीमत करोड़ों में होने के साथ-साथ उन्हें अपने पूर्वजों की धरोहर भी वापस मिली है।

यहां हुई काली बर्फबारी, तस्वीरें-Video देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

VIDEO: फन फैलाए बैठा था कोबरा, व्यक्ति ने हाथ से पकड़ा और फिर....

माता लक्ष्मी ने लिया था गणपति को गोद, जानिए पौराणिक कथा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -