ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा का मीम शेयर कर मुंबई पुलिस बोलीं- 'समझी न सेनोरिटा'
ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा का मीम शेयर कर मुंबई पुलिस बोलीं- 'समझी न सेनोरिटा'
Share:

मुंबई: मुंबई पुलिस ट्विटर पर हमेशा कुछ ना कुछ ऐसा शेयर कर देती है कि चर्चाओं का हिस्सा बन जाती है। मुंबई पुलिस का लोगों को जागरूक करने का तरीका हमेशा से सोशल मीडिया अकाउंट पर पसंद किया जाता रहा है और अब इस बार भी ऐसा ही हो रहा है। जी दरअसल हाल ही में मुंबई पुलिस ने ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा) का एक मीम शेयर किया है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में ऋतिक रोशन नजर आ रहे हैं। जी दरअसल मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ऋतिक रोशन की फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ का पोस्टर शेयर किया है जिस पर लिखा है- ''समझी ना सेनोरिटा।''

अपने इस पोस्ट में, मुंबई पुलिस ने फिल्म में अर्जुन सलूजा की भूमिका निभाने वाले ऋतिक रोशन के डॉयलोग को थोड़ा बदल दिया है। आप देख सकते हैं पोस्ट में पोस्टर के ऊपर लिखा है- ''वैक्सीन न लगवाना फनी नहीं है। वैक्सीन लगवाकर मास्क न पहनना फनी नहीं है।'' अपने इस पोस्ट को और आकर्षक बनाने के लिए पुलिस ने फिल्म के लोकप्रिय गाने का भी इस्तेमाल किया है। आप देख सकते हैं इस पोस्ट में मुंबई पुलिस ने लिखा है- 'समझी ना, सेनोरिटा? (Bwoyys भी)'।

अब लोगों को मुंबई पुलिस का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इस पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'वैक्सीन ना मिलना भी फनी नहीं है। पूरा दिन स्लॉट के लिए वेबसाइट चेक करो और फिर भी नो स्लॉट भी नॉट फनी नहीं है।' वहीँ कुछ ने कहा है, 'वे मुंबई पुलिस द्वारा साझा किए गए पोस्ट को पसंद करते हैं।'

Pegasus पर आज भी मच सकता है बवाल, संसद में कांग्रेस नेता ने दिया नोटिस

वित्त मंत्री आज लोकसभा में पेश करेंगी ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल

महाराष्ट्र: बाहर घूमने गया था परिवार, घर में 22 जहरीले कोबरा साँपों ने जमा लिया डेरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -