करोड़पति निकला मुंबई पुलिस का आरक्षक
करोड़पति निकला मुंबई पुलिस का आरक्षक
Share:

मुम्बई : यह सब जानते हैं कि पुलिस वाले भ्रष्ट होते हैं, लेकिन मुम्बई पुलिस का एक अदना सा आरक्षक 2.77 करोड़ की संपत्ति का मालिक निकलेगा इसकी कल्पना तो भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भी नहीं की थी, लेकिन यह बात बिलकुल सच है. बता दें कि महाराष्ट्र के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को पुलिस आरक्षक नितिन श्रीरंग गायकवाड़ के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी.

आरोप है कि 2008 से नवंबर 2014 तक पुलिस की सुरक्षा शाखा में तैनाती के दौरान आरक्षक नितिन ने खूब भ्र्ष्टाचार किया. शिकायत की जब जांच की गई तो आरोपी आरक्षक गायकवाड़ के पास 2.77 करोड़ रूपए की अज्ञात की संपत्ति पाई गई, जो वैध स्रोत से उनकी आय से 883 फीसदी अधिक पाई गई.

इसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आय के अधिक संपत्ति को लेकर एक पुलिस आरक्षक एवं उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.

लड़की की जान बचाने वाले कॉन्स्टेबल को अक्षय ने किया सलाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -