गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड और उसकी मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड और उसकी मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share:

गुड़गांव : मुंबई पुलिस ने हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर संदीप गाडौली की गर्लफ्रेंड दिव्या पाहुजा व उसकी मां को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लंबे समय से गुड़गांव व दिल्ली में छापेमारी कर रही थी। दिव्या व उसकी मां को गिरफ्तार करने के बाद एसआईटी ने गुड़गांव के सिटी थाने से एक महिला सिपाही को लिया, इसके बाद मुंबई के लिए रवाना हुई।

गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस की पांच सदस्यीय टीम गुरुवार की सुबह गुड़गांव पहुंची। टीम ने बलदेव नगर कॉलोनी की गली नंबर 14 के 226/21 नंबर मकान में रह रही दिव्या और उसकी मां सोनिया पाहुजा को गिरफ्तार किया और वहां से सिटी थाने ले आई। यहां गिरफ्तारी दिखाने के बाद मुंबई पुलिस की टीम थाने की महिला पुलिसकर्मी बबिता को साथ लेकर मुंबई रवाना हुई।

मुंबई पुलिस ने बताया कि जल्द ही दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि 7 फरवरी को गुड़गांव पुलिस ने मुंबई के अंधेरी में मेट्रो एयरपोर्ट होटल के एक कमरे में गैंगस्टर गाडौली का एनकाउंटर कर दिया था। इसके बाद गाडौली के परिजनों ने पुलिस पर उसकी हत्या का आरोप लगाया।

इसके बाद मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने दिव्या, उसकी मां व जेल में बंद गैंगस्टर संदीप बिंदर गुर्जर के भाई मनोज गर्जर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दायर किया था। तब से ही मुंबई पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -