मुंबई लोकल न शुरू होंगे पर बोले मनसे प्रवक्ता- 'CM साहब लोगों की पीठ पर शिव पंख लगा दीजिए'
मुंबई लोकल न शुरू होंगे पर बोले मनसे प्रवक्ता- 'CM साहब लोगों की पीठ पर शिव पंख लगा दीजिए'
Share:

मुंबई: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आए दिन सुर्ख़ियों में रहते हैं। अब हाल ही में उन पर राज ठाकरे की पार्टी मनसे (MNS) के प्रवक्ता ने तंज कैसा है। जी दरअसल उन्होंने हाल ही में बयान देते हुए कहा- 'अपने सीएम साहब भी कमाल करते हैं, सारे काम हवा में उछाल करते हैं। ऑफिस शुरू कर दिया, मुंबई लोकल बंद ही रखाा। क्या बात, भई क्या बात! दुनिया में ऐसे सीएम नहीं मिलेंगे।' आप सभी जानते ही होंगे कि कोरोना संक्रमण इन दिनों जिन जिलों में कम है, ऐसे जिलों में राज्य सरकार ने लॉकडाउन के प्रतिंबधों में छूट दी है। हाल ही में मुंबई महानगरपालिका ने मुंबईकरों को प्रतिबंधों से छूट देने वाली नई गाइडलाइंस जारी कर दी। हालाँकि आम मुंबईकरों के लिए मुंबई लोकल शुरू नहीं किया।

इसी को देखते हुए अब कई लोग सवाल पूछ रहे हैं कि ''ऑफिस 100 प्रतिशत क्षमता से शुरू हैं, दुकानें रात 10 बजे तक शुरू हैं। लेकिन वहां तक क्या उड़ कर जाएंगे? सब कुछ शुरू करने का फायदा क्या जब ऑफिस तक पहुंचने का, दुकानों तक पहुंचने का साधन ही बंद है?'' अब इन सभी के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पूर्व नगरसेवक और प्रवक्ता संदीप देशपांडे ने ठाकरे सरकार के इस फैसले पर तंज कसते हुए एक ट्विट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है, 'मुख्यमंत्री साहब सभी संस्थाएं शुरू करने के लिए आभार। मुंबई लोकल फिर भी बंद है। बस की यात्रा में बहुत वक्त लगता है। भीड़ भी होती है। आपसे एक विनती है। अगर आप इन सभी लोगों की पीठ पर ‘शिव पंख’ लगा दें, तो लोग काम पर जा सकेंगे और उन्हें परेशानियां भी नहीं उठानी पड़ेंगी। मुझे पूरा विश्वास है कि आप यह कर सकते हैं।’

ऐसा लिख कर उन्होंने आखिर में कहा- ‘आमचा सीएम जगात भारी’ यानी ‘अपने सीएम दुनिया में बेजोड़।' आप सभी को बता दें कि राज्य सरकार कोरोना और लॉकडाउन से जुड़े प्रतिबंध चरणबद्ध तरीके से हटाने का प्रयास कर रही है। जी दरअसल तीसरी लहर का डर देखते हुए मुंबई लोकल को आम यात्रियों के लिए शुरू करने से ठाकरे सरकार हिचक रही है। वहीँ इस पर विपक्ष का कहना है कि कम से कम उन लोगों के लिए मुंबई लोकल शुरू कर दिया जाए, जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज ली हुई है।

क्या Bigg Boss OTT का हिस्सा होंगी शहनाज गिल?, खुद किया खुलासा

शादी के 3 साल बाद पति को लेकर हुए ऐसे खुलासे की तलाक पर आ गई बात, ऐप ने खोले राज

इंटरनेट पर छाई टीवी की नागिन, अदाएं देख फैंस बोले- मैडम अब जान लोगी क्या?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -