क्या Bigg Boss OTT का हिस्सा होंगी शहनाज गिल?, खुद किया खुलासा
क्या Bigg Boss OTT का हिस्सा होंगी शहनाज गिल?, खुद किया खुलासा
Share:

बिग बॉस 13 में अपने जलवे दिखा चुकीं पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल का एक इंटरव्यू इस समय तेजी से वायरल हो रहा हैं। जी दरअसल हाल ही में मिली जानकारी के तहत उन्होंने खुलासा किया है कि वह Bigg Boss OTT का हिस्सा होने वाली हैं या नहीं? वैसे पहले तो हम आपको यह बता दें कि शहनाज गिल सोशल मीडिया पर बड़ा नाम हैं। उन्होंने अपने अंदाज से सभी का दिल जीता है और वह लोगों को आए दिन एंटरटेन करती रहती हैं। बीते दिनों ही इस पंजाबी गायिका को ईटी इंस्पायरिंग वूमेन अवार्ड्स 2021 में 'प्रोमिसिंग फ्रेश फेस' के रूप में सम्मानित किया गया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

इस दौरान शहनाज़ हाई बन और मिनिमल एक्सेसरीज़ के साथ एक काले गाउन में दिखाई दीं थीं। वैसे हाल ही में एक वेबसाइट से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा होंगी या नहीं। एक वेबसाइट से बातचीत में शहनाज ने कहा, "मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकती। लेकिन आप कभी नहीं जानते। मैं वहां पहुंचने से पहले कुछ भी प्रकट नहीं कर सकती। इसलिए आप कह सकते हैं कि मैंने झूठ बोला है। अगर मैं उपस्थित नहीं होती। आप मेरा साक्षात्कार लेने के लिए वहां आ सकते हैं।" शहनाज के इस बयान से तो ऐसा लग रहा है मानो वह Bigg Boss OTT का हिस्सा होंगी।

वहीँ सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में बात करते हुए अदकारा ने कहा- "आप प्रार्थना करते रहें, और आप कभी नहीं जानते कि ऐसा हो सकता है। जब हम घर में रहे तो हमने एक साथ सीखा। हमारी केमिस्ट्री और रिश्ता वास्तविक और शुद्ध था, यह हमेशा रहेगा। अगर हमें कुछ अच्छा मिलता है जो हम दोनों को तब तक पसंद आता है तो हम साथ जरूर आएंगे।" शहनाज और सिद्धार्थ के फैंस जल्द दोनों को साथ देखना चाहते हैं और उम्मीद है दोनों जल्द साथ आएँगे।

शादी के 3 साल बाद पति को लेकर हुए ऐसे खुलासे की तलाक पर आ गई बात, ऐप ने खोले राज

इंटरनेट पर छाई टीवी की नागिन, अदाएं देख फैंस बोले- मैडम अब जान लोगी क्या?

मानसून सत्र: संसद में विपक्ष का हंगामा जारी, फिर स्थगित हुई लोकसभा और राज्यसभा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -