मुंबई: रियाज़ के साथ लिव-इन में रहने वाली उरवी की लाश मिली, परिजन बोले- हत्या कर फेंका

मुंबई: रियाज़ के साथ लिव-इन में रहने वाली उरवी की लाश मिली, परिजन बोले- हत्या कर फेंका
Share:

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लड़की की लाश नहर के पास से बरामद हुई है। मृतका की पहचान उरवी वैष्णव के रूप में की गई है। वह मूल रूप से राजस्थान के बूंदी जिले की निवासी थी और मुंबई के एक होटल में वेटर की नौकरी करती थी। उसकी हत्या का आरोप रियाज खान पर लगा है। रिपोर्ट के अनुसार, उरवी रियाज़ के साथ लिव इन में थी। उरवी का शव शनिवार (17 दिसम्बर) को बरामद किया  गया है।  

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 27 साल की उरवी लगभग 7 वर्ष पूर्व राजस्थान से मुंबई आई थी। यहाँ उसने कोपरखेरण इलाके के एक होटल में वेटर की नौकरी कर ली। उसके साथ उसके 2 भाई पारस और आरुष भी रहते थे। इसी दौरान वह रियाज खान के संपर्क में आई थी। दोस्ती बाद में प्यार में तब्दील हो गई। कुछ समय बाद वह रियाज के साथ लिव इन में रहने लगी। पारस के अनुसार, उरवी के पास कार थी। इसी कार में रियाज खान भी घूमता था। रोज़ाना की तरह 13 दिसंबर 2022 को उरवी घर से होटल के लिए रवाना हुई। वह रोज़ाना शाम 5 बजे वो अपने भाई पारस को फोन किया करती थी, मगर उस दिन कॉल नहीं आई। अपनी बहन का कॉल नहीं आने से परेशान पारस और आरुष ने रियाज खान को फोन किया। रियाज ने कोई जवाब नहीं दिया और फोन काट दिया। 

उरवी के भाई आरुष का कहना है कि 13 दिसंबर को रियाज ही उसकी बहन को कार से होटल छोड़ने के लिए गया था। आरोप है कि दोपहर करीब डेढ़ बजे रियाज उरवी की कार से अकेले वापस आया। उसने सिर में दर्द बताकर कॉफी माँगी और फिर उरवी को वापस लाने की बात कह घर से रवाना हो गया। देर रात तक उरवी घर नहीं लौटी। उसका फोन भी स्विच ऑफ बता रहा था। अगले दिन 14 दिसंबर को भाइयों ने नेरुल थाने में उसको गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस दौरान रियाज का कुछ भी अता-पता नहीं चला। 3 दिनों तक दोनों भाइयों ने उरवी को अपने स्तर से बहुत तलाश किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

17 दिसम्बर को पनवेल थाने से दोनों भाइयों को फोन आया। कॉल पर उन्हें एक लड़की के नहर किनारे मिले शव की शिनाख्त करने के लिए बुलाया गया था। दोनों भाई थाने पहुंचे, तो उन्होंने उरवी के शव को पहचान लिया। बाद में इसकी खबर उरवी के राजस्थान स्थित परिजनों को दे दी गई। उन सभी ने उरवी का शव लिया और 19 दिसम्बर 2022 को राजस्थान के बूँदी में उरवी का अंतिम संस्कार कर दिया। उरवी के घर वाले रियाज खान पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। नवी मुंबई पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी तक रियाज की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

4 माह तक इस्माइल ने पूर्व प्रेमिका को 'गुलाम' बनाकर रखा, लगातार करता था बलात्कार

पहले पिता को उतारा मौत के घाट, फिर खुद को मार ली गोली, तबाह हो गया परिवार

भारत में पिछले साल कितने लोगों ने की ख़ुदकुशी ? सरकार ने संसद में दिए NCRB के आंकड़े

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -