मुंबई सीरियल ब्लास्ट का दोषी दौसा मुस्तफा अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत
मुंबई सीरियल ब्लास्ट का दोषी दौसा मुस्तफा अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत
Share:

मुंबई। वर्ष 1993 में मुंबई में हुए श्रृंखलाबद्ध धमाकों के मामले में दोषी करार दिए गए मुस्तफा दौसा को जेजे हाॅस्पीटल में भर्ती किया गया है। दरअसल दौसा को सीने में दर्द हुआ और इसके बाद उसे चिकित्सालय में भर्ती किया गया। अस्पताल के डीन टीपी लहाने के हवाले से जानकारी सामने आई है कि मुस्तफा दौसा बाईपास सर्जरी करवाना चाहता है वह अपनी हार्ट प्राॅब्लम को लेकर स्पेशल टाडा कोर्ट को जानकारी दे चुका है। मुस्तफा दौसा हाईपरटेंशन और डायबिटीज़ के रोग से पीड़ित है। गौरतलब है कि मंगलवार को ही दौसा को लेकर सुनवाई की गई जिसमें विशेष लोक अभियोजक ने दौसा को फांसी की सजा देने की मांग की थी।

मुस्तफा दौसा पर आरोप है कि उसने हमने के लिए हथियार और विस्फोटक मंगवाए थे और वह इस मामले में मास्टरमाईंड रहा था। उसी ने आरोपियों को प्रशिक्षण के लिए पाकिस्तान भेजने की साजिश रची और रायगढ़ में हथियार लैंड करवाए। गौरतलब है कि इस मामले के 24 वर्ष बाद स्पेशल टाडा कोर्ट ने गैंगस्टर अबु सलेम और मुस्तफा दौसा समेत 6 आरोपियों को दोषी करार दिया था। एक आरोपी तो सबूत के अभाव में ही दोषमुक्त हो गया था। अबु सलेम पुर्तगाल में था उसे पुर्तगाल से भारत लाया गया था।

हालांकि अबु सलेम को फांसी की सजा या फिर उम्रकैद नहीं दी जा सकती है क्योंकि यदि ऐसा किया जाता है तो फिर यह प्रत्यर्पण संधि का उल्लंघन होगा। अबु सलेम को वर्ष 2005 में पुर्तगाल से भारत लाया गया था। अबु सलेम फर्जी पासपोर्ट मामले में भी पूछताछ के दायरे में रहा है। इसके अलावा मुंबई बम धमाकों को लेकर रियाज सिद्दीकी ने अबु सलेम को अपनी कार दी थी। यह कार उसने भडूच में दी थी। जो कि विस्फोटक लाने के लिए दी गई थी। ताहिर मर्चेंट ने हमले के लिए कुछ लोगों को पाकिस्तान भेजने का प्रबंध किया।

इतना ही नहीं दुबई में विस्फोट में काम में आने वाले धन को भी संग्रहित किया। इसके अलावा करीमउल्ला, शेख आदि को अपने मित्र को पाकिस्तान में आतंकी प्रशिक्षण दिलवाने और हथियार व विस्फोटक उपलब्ध करवाने के लिए दोषी करार दिया। हालांकि अब्दुल कयूम पर आरोप था कि उसने संजय दत्त को हथियार पहुंचाए थे मगर न्यायालय ने उसे रिहा कर दिया था।

गौरतलब है कि मुंबई बम धमाके के साजिशकर्ता अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी दाऊद इब्राहिम, उसका भाई अनीस इब्राहिम, छोटा शकील,मुस्तफा दौसा का भाई मोहम्मद दौसा और टाइगर मेमन शामिल हैं। मगर ये लोग पाकिस्तान में हैं। दाऊद को लेकर कई दावे किए गए भारत सरकार पाकिस्तान को डोजियार सौंपती रही लेकिन दाऊद इब्राहिम को भारत नहीं लाया जा सका। गौरतलब है कि 12 मार्च 1993 को हुए धमाकों में 257 लोग मारे गए थे,जबकि 713 लोग घायल हुए थे। करीब 27 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी का नुकसान हुआ था। इसे एक बड़ा हमला माना गया था।

1993 Mumbai Attack का मास्टरमाइंड अबू सलेम दोषी, सोमवार को सुनाई जाएगी सजा

1993 मुंबई धमाके मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, मुस्तफा दोसा दोषी करार

मुंबई धमाकों पर टाडा अदालत आज सुना सकती है अपना निर्णय

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -