फिल्म सिटी में जॉब करने वाली युवती का बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और गर्भपात का घिनौना खेल
फिल्म सिटी में जॉब करने वाली युवती का बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और गर्भपात का घिनौना खेल
Share:

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की एक लड़की से नोएडा में बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि आरोपी ने शादी का वादा किया और कई महीने तक उसका शारीरिक शोषण किया। उसके बाद वह प्रेग्नेंट हो गई। यही नहीं, इसके बाद आरोपी ने उसका गर्भपात कराया, मगर जब शादी की बात हुई, तो आरोपी टालता रहा और निरंतर ब्लैकमेलिंग करता रहा। पीड़िता ने गौतमबुद्ध नगर जिला अदालत में गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

मुंबई की रहने वाली युवती नोएडा स्थित फिल्म सिटी की एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी में नौकरी करती थी। शुरुआत में पीड़िता मुंबई में रहकर ही दफ्तर का ऑनलाइन काम करती थी। इसके कुछ दिनों बाद उसे नोएडा शिफ्ट होना पड़ा। जानकारी के अनुसार, जब नोएडा में जॉब कर रही थी, तभी उसकी मुलाकात सेक्टर-18 में नौकरी करने वाले युवक से हुई। इसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए और युवक ने लड़की से शादी करने का वादा किया। आरोपी ने पीड़िता को बताया था कि उसकी शादी नहीं हुई है। जबकि बाद में पता चला कि वह विवाहित था और उसने झूठ बोला था। लड़की के नोएडा आने के बाद दोनों मिलते जुलते रहे और इसी दौरान दोनों नोएडा के सेक्टर-75 में एक किराए का मकान लेकर दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रहने लगे।

आरोप है कि लगातार लड़का शादी का वादा करके उसका शारीरिक शोषण करता रहा, मगर गर्भवती होने पर लड़की का गर्भपात करा दिया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने लड़की को अपनी माता-पिता से मिलने के बहाने मुरादाबाद ले गया था, जहां उसकी अश्लील अंतरंग तस्वीरें अपने मोबाइल में उतार लीं। फिर उसे निरंतर ब्लैकमेल कर उसके साथ नाज़ायज़ संबंध बनाए जाते रहे। फिलहाल पुलिस पीड़िता की काउंसलिंग करा रही है और केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

BJP में शामिल होने वाला था कन्हैयालाल का हत्यारा, जाँच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

समलैंगिक ग्रुप के चक्कर में मारा गया यश, शाहवेज ने टुकड़े-टुकड़े कर नाले में फेंकी लाश

दर्दनाक तरीके से पति ने उतारा पत्नी को मौत के घाट, चौंकाने वाली है वजह

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -