स्वादिष्ट मल्टिग्रेन चकली - दिवाली व्यंजन विशेष !!
स्वादिष्ट मल्टिग्रेन चकली - दिवाली व्यंजन विशेष !!
Share:

दिवाली व्यंजनों में बड़े चाव से खायी और खिलाये जाने वाली चकली एक नमकीन स्नैक है| दिवाली जैसा त्यौहार साल में एक बार आता है और हर गृहणी की पूरी कोशिश होती है की स्वादिष्ट मिठाईयों के साथ नमकीन भी बनायीं जाये, तो आइये आज हम बताएंगे की घर पर स्वादिष्ट मल्टिग्रेन चकली कैसे बनाये , आखिर स्वाद के साथ सेहत और पोषण भी ज़रूरी है |

सामग्री- 

चावल का आटा 200 ग्राम, उड़द दाल का आटा 100 ग्राम, मूंग दाल का आटा 100 ग्राम, बेसन 100 ग्राम, लाल मिर्च पाउडर    2 चम्मच,हींग एक चुटकी,अजवाइन    एक चम्मच,सफेद तिल    50 ग्राम,जीरा एक चम्मच,काला नमक १ चम्मच,सादा नमक- स्वाद अनुसार     तलने के लिये  तेल 700 ग्राम | 

विधि 

उपरोक्त सभी तरह के आटे को एक बर्तन में रख लीजिए,अब आटे में सभी मसाले ( जीरा, अजवाइन, हींग, लाल मिर्च पाउडर और नमक ) मिलाये| चकली में मसाले थोड़ा दरदरे इस्तेमाल करेंगे तो खाते समय इनका बेहतरीन स्वाद मिलेगा। इसलिए जीरा पाउडर डालने के बजाय आप जीरे को हल्का सा भून कर कूट लीजिए। अब आटे में 100 मिली तेल भी डाल दें।  आटे में तेल अच्छी तरह से मिल जाए इसके लिए आटे को दोनों हथेलियों से मसलते रहें। जब आटे में तेल अच्छी तरह से मिल जाए तो इसमें सफेद तिल भी मिला दें।आटे के मिक्स में धीरे-धीरे पानी डालें और उसे मिलाते भी जाएं। आटे में पानी संभल कर डालें। चकली का आटा वैसा ही होना चाहिए जैसा रोटी का आटा होता है। आटे को अच्छी तरह से गूंथने के बाद इसे करीब आधे घंटे के लिए ढक कर रख दें।

आधे घंटे में आटा सेट हो जाएगा। इसके बाद आपको चकली बनाना है। चकली बनाने के लिए चकली मेकर की जरूरत पड़ती है। ये वही मशीन है जिससे सेव, बनती है, अब चकली मेकर के अंदर थोड़ा तेल लगा दें |  अब इसमें तैयार आटा भरने के बाद आपको मशीन चलाते हुए चकली का आकार देते हुए चकली बनाये और बाद में इन्हे मध्यम आंच पर तेल में तले| तैयार है स्वादिष्ट मल्टिग्रेन चकली smiley 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -