ईसाई गाँवों पर मुस्लिम बंदूकधारियों का हमला, 80 की हत्या, 60 से अधिक किडनैप
ईसाई गाँवों पर मुस्लिम बंदूकधारियों का हमला, 80 की हत्या, 60 से अधिक किडनैप
Share:

नाइजर: नाइजीरिया के दक्षिणी पठारी राज्य में मुख्य रूप से ईसाई गाँवों पर बाइक सवार बंदूकधारियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 80 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक को किडनैप कर लिया गया है। यह घटना रविवार, 10 अप्रैल, 2022 की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नाइजीरिया के कुकावा, क्याराम, येलवा, दद्दा, ग्याम्बावू, डूंगुर, वांका, शुवाका, ग्वाम्मदाजी और दादिन कोवा जैसे ईसाई गाँवों में किए गए इन हमले में 115 से ज्यादा घर नष्ट हो गए हैं।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि नाइजीरिया में हुए इस हमले में ईसाई गाँवों के सैकड़ों लोग अपने जलते हुए मकानों को छोड़कर किसी प्रकार जान बचाकर भागे। रिपोर्ट में बताया गया है कि पड़ोसी बाउची राज्य में सुरक्षित पहुँचने के लिए एक माँ और उसके बच्चे पाँच घंटे तक रात भर दौड़ते रहे ताकि किसी प्रकार से बस जान बच जाए। वहीं इस हमले को लेकर मुस्लिम फुलानी आतंकियों को जिम्मेदार माना जा रहा है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि देश की सरकार ने इन अत्याचारों पर आँखें बंद कर ली हैं।

रिपोर्ट में एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया गया है कि, 'यह ईश्वर का चमत्कार है कि वे लोग नरसंहार से बच गए और किसी जंगली जानवर द्वारा मारे नहीं गए।' मीडिया रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है कि फुलानी मुस्लिम, अपनी खानाबदोश जीवन शैली की वजह से, चारागाह की खोज में ईसाई कृषक समुदायों पर कब्जे की दृष्टि से हमला किया है।'

WHO चीफ को पीएम मोदी ने दिया नया 'तुलसी भाई' नाम, टेड्रोस घेब्रेयसस की गुजराती सुन खुश हुए PM

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपनी अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के श्रीलंका के प्रयासों की सराहना की

इस्लामाबाद सरकार में बदलाव, भारत-पाक संबंधों को सामान्य बनाने का मौका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -