देर रात अचानक फिर बिगड़ी मुलायम सिंह यादव की तबियत, मेदांता में भर्ती
देर रात अचानक फिर बिगड़ी मुलायम सिंह यादव की तबियत, मेदांता में भर्ती
Share:

लखनऊ : सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सोमवार देर रात अचानक फिर तबीयत बिगड़ गई। उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में आईसीयू में रखा गया। डॉक्टर्स ने मुलायम को हाई शुगर की समस्या बताई थी। फिलहाल, मेदांता अस्पताल की तरफ से मंगलवार सुबह मुलायम सिंह यादव की सेहत को लेकर बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। 

SCO समिट को लेकर बोला चीन, कहा- किसी देश को निशाना बनाना नहीं इस बैठक का लक्ष्य

मुलायम की सेहत ख़राब  

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे पहले रविवार रात भी मुलायम सिंह यादव की सेहत खराब हाे गई थी। तब उन्हें लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती करवाया गया था। यहां हालत में सुधार होने पर कुछ घंटे बाद उन्हें देर रात डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन, सोमवार की शाम करीब आठ बजे उनकी एक बार फिर तबीयत बिगड़ गई। बुखार और शुगर बढ़ने के कारण उनकी तबीयत खराब चल रही है। 

हावड़ा में एक और भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, पार्टी का दावा - जय श्री राम कहने पर मार डाला

सीएम योगी ने की मुलाकात 

जानकारी के मुताबिक मुलायम सिंह यादव के सेहत की जानकारी लेने के लिए सोमवार दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पहुंचे थे। इस दौरान सपा अध्यक्ष और मुलायम के बेटे अखिलेश यादव और भाई प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रमुख शिवपाल यादव भी मौजूद थे। योगी आदित्यनाथ ने टि्वट कर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने मुलायम सिंह को कुंभ की पुस्तक और पुष्प भेंट कर जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना की थी।

किर्गिस्तान में पुतिन और जिनपिंग से मिलेंगे पीएम मोदी, इमरान से मुलाकात पर साफ़ इंकार

पुडुचेरी के पूर्व सीएम आर वी जानकीरमन का दुखद निधन, कई दिग्गज नेताओं ने जताया शोक

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने गिरीश कर्नाड के निधन पर जताया शोक, किया ट्वीट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -