कांग्रेस का भविष्य खत्म, गलत नीतियों के कारण बनी मोदी सरकार : मुलायम
कांग्रेस का भविष्य खत्म, गलत नीतियों के कारण बनी मोदी सरकार : मुलायम
Share:

मैनपुरी : समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायमसिंह यादव सपा को मजबूत करने में जुट गए हैं। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस को कोसते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियां गलत रहीं जिस कारण लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत हुई। उसकी जीत में धर्मनिरपेक्ष दलों ने अप्रत्यक्ष तौर पर मदद की। मिली जानकारी के अनुसार सपा प्रमुख और सांसद मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सपा ने भाजपा से संघर्ष किया। धर्मनिरपेक्ष ताकतों ने भाजपा का सहयोग किया। मुलायम सिंह ने कांग्रेस को लेकर कहा कि कांग्रेस का भविष्य खत्म हो चूका है।

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 2017 के निर्वाचन को सपा के लिए अहम बताया। यही नहीं यह भी कहा गया कि मैनपुरी में सैनिक स्कूल का शिलान्यास किया गया। इस संबंध में यादव द्वारा कहा गया कि यह उनकी इच्छा है कि इस स्कूल से निकलकर कोई भी विद्यार्थी सेना के सर्वोच्च पद पर पहुंचे। उनका कहना था कि मैनपुरी से कई रणबांकुरे निकले हैं। उनका कहना था कि सपा को वर्ष 2017 के निर्वाचन के लिए तैयारी करनी होगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -