आखिर झलक आया मुलायम का पुत्र प्रेम
आखिर झलक आया मुलायम का पुत्र प्रेम
Share:

इटावा : सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने अपने पुत्र और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सराहना की। उन्होंने इस बार उनके कार्य की खिंचाई नहीं की बल्कि उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जैसा मुख्यमंत्री किसी और राज्य में नहीं हो सकता है। वे राज्य का विकास कर रहे हैं बल्कि समाजवादी सरकार के घोषणापत्र को लागू करवाने में जुटे हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने अपने पुत्र की जमकर प्रशंसा की है। सैफई महोत्सव में दो दिन की फाग गायन प्रतियोगिता के समापन पर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब तक के कार्यकाल में करीब साढ़े तीन लाख बेरोजगारों को नौकरी दी गई है। जिसमें से अकेले करीब 1 लाख से भी अधिक युवाओं को पुलिस विभाग में रोजगार दिया गया है।

सपा सरकार की उपलब्धियों पर उन्होंने कहा कि आगामी एक वर्ष के प्रारंभिक दिनों में बड़ा नगीना तब जुड़ गया जब उत्तरप्रदेश में बिजली की किल्लत दूर कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की पहल पर राज्य में विद्युत का बड़े पैमाने पर उत्पादन प्रारंभ कर दिया गया है। जिससे लोगों का लाभ पहुंचेगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -