'चोटी काट ली है, मुट्ठी में है..', भाजपा MLA कृष्णानंद राय की हत्या के बाद मुख़्तार अंसारी ने कसा था तंज
'चोटी काट ली है, मुट्ठी में है..', भाजपा MLA कृष्णानंद राय की हत्या के बाद मुख़्तार अंसारी ने कसा था तंज
Share:

लखनऊ: बांदा जेल में कैद पूर्व MLA और माफिया मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट में 10 साल जेल की सजा हुई है। इसके साथ ही कोर्ट ने मुख्तार पर पांच लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। मुख्तार को सजा सुनाए जाने के बाद इस माफिया से जुड़ी 18 वर्ष पुरानी एक घटना फिर ताजा हो गई, जब 2005 में भाजपा MLA कृष्णानंद राय को सरेआम गोलियों से भून दिया गया था। इस वारदात के बाद मुख्तार अंसारी और माफिया अभय सिंह के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। इसके ऑडियो में मुख़्तार अभय सिंह से कह रहा था कि चोटी काट ली है, जय श्रीराम ...मुठ्ठी में है।

बता दें कि, आज यानी शनिवार को गाजीपुर के अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कोर्ट दुर्गेश कुमार की कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट में मुख्तार अंसारी को 10 साल जेल की सजा सुनाई है। इस मामले में कोर्ट ने बहस एक अप्रैल को ही पूरी कर ली थी। इस मामले में बसपा सांसद और मुख़्तार के भाई अफजाल अंसारी भी दोषी पाया गया है और 4 साल जेल की सजा सुनाई गई है। गैंगस्टर चार्ज में अफजाल पर भाजपा MLA कृष्णानंद राय हत्याकांड का मुकदमा चल रहा है। वहीं, मुख्तार के खिलाफ अपहरण और हत्याकांड का भी केस है। तत्कालीन आईजी STF अमिताभ यश के अनुसार, उस समय मुख्तार अंसारी गाजीपुर जेल में कैद था। जबकि, माफिया अभय सिंह फैजाबाद जेल में बंद था। अभय सिंह ने मुख्तार को फोन किया था। अमिताभ यश के अनुसार, दोनों के बीच कृष्णानंद राय के क़त्ल को लेकर बातचीत हुई थी। जिसमे मुख्तार अंसारी ने फोन पर कहा था कि 'चोटी काट ली है, जय श्री राम ... मुठ्ठी पर है।' 

दरअसल, माफिया अभय सिंह किसी भूमि को लेकर बात कर रहा था, मगर मुख्तार ने बात पलट दी और कहने लगा कि मुन्ना बजरंगी और कृष्णानंद राय के बीच फायरिंग चल रही है। इस पर अभय ने पूछा है कि दोनों ओर से चल रही है या एक तरफा। इस पर मुख्तार ने तंज भरे  अंदाज में कहा था कि चोटी काट ली है, जय श्रीराम..। मुख्तार की इस बात को अभय समझ जाता है और फोन रख देता है। दरअसल, कृष्णानंद राय चोटी रखते थे और उनकी हत्या करने के बाद मुख़्तार के गुर्गों ने उनकी चोटी काट ली थी।

देश में कई जरुरी मुद्दे, समलैंगिक विवाह जैसे मुद्दों पर समय बर्बाद न करे सुप्रीम कोर्ट - राष्ट्रपति को जैन मुनि का पत्र

Video: हैदराबाद में बरसी आफत की बारिश, सड़कें बनी नदी, तैरते नज़र आए वाहन

उपराज्यपाल पर फिर भड़केंगे CM केजरीवाल ? LG ने मांग लिया है बंगले पर खर्च हुए 45 करोड़ का हिसाब!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -