राधिका मर्चेंट संग हुआ मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का रोका, सामने आई पहली तस्वीर
राधिका मर्चेंट संग हुआ मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का रोका, सामने आई पहली तस्वीर
Share:

अंबानी परिवार में जश्न का माहौल है। अब खुशखबरी ही कुछ ऐसी है। बिजनेस टायकून मुकेश एवं नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का रोका हो गया है। बहुत जल्द दोनों की शादी होगी। कपल की रोका सेरेमनी से पहली फोटो सामने आई है। उनकी ये सेरेमनी राजस्थान स्थित श्रीनाथजी मंदिर में हुई। 

वही अनंत एवं राधिका की शादी कब होगी, इसकी अभी कोई खबर सामने नहीं आई है। अनंत और राधिका वर्षों से एक दूसरे को जानते हैं। राधिका को अंबानी परिवार के हर फैमिली फंक्शन में देखा जाता रहा है। अब बहुत जल्द राधिका अंबानी परिवार की छोटी बहू भी बन जाएंगी। राधिका, विरेन मर्चेंट एवं शैला मर्चेंट की बेटी हैं। विरेन एनकोर हेल्थकेयर के CEO हैं। राधिका के पिता विरेन भारत के अमीर शख्सियतों में गिने जाते हैं। राधिका ने अपनी स्कूलिंग मुंबई में की। इसके पश्चात् वे स्टडी के लिए न्यूयॉर्क गईं। वहां उन्होंने पॉलिटिक्स एवं इकॉनोमिक्स की पढ़ाई की। ग्रैजुएशन पूरी करने के पश्चात् 2017 में उन्होंने इसप्रावा टीम को एक सेल्स एग्जीक्यूटिव के रूप में जॉइन किया। उन्हें रीडिंग, ट्रैकिंग और स्वीमिंग करना पसंद है।

राधिका दिखने में बेहद खूबसूरत हैं। राधिका और अनंत बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। राधिका एवं अनंत की 2018 में साथ में तस्वीर वायरल हुई थी। तस्वीर में दोनों मैचिंग ग्रीन आउटफिट में दिखाई दिए थे। राधिका एक ट्रेंड इंडियन क्लासिकल डांसर हैं। जून 2022 में अंबानी परिवार ने अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के लिए अरंगेत्रम सेरेमनी होस्ट की थी। वहां बॉलीवुड के नामी स्टार्स पहुंचे थे।

केरल में PFI नेताओं-कार्यकर्ताओं के ठिकानों पर NIA की छापेमारी

MP में हुई पुलिस भर्ती को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया चौंकाने वाला खुलासा

MP में कब होगी चीता टूरिज्म की शुरुआत? CM शिवराज ने बताया प्लान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -