इन 4 हसीनाओं संग रह चुका है MS धोनी का अफेयर! नाम जानकर होगी हैरानी
इन 4 हसीनाओं संग रह चुका है MS धोनी का अफेयर! नाम जानकर होगी हैरानी
Share:

क्रिकेट की दुनिया में MS धोनी वो नाम है जिसके बिना भारतीय क्रिकेट का इतिहास अधूरा है। महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट का कद दुनियाभर में ऊंचा किया है। जब भी धोनी मैदान में होते है तो विपक्षी टीम की सांसे थम जाती है। क्रिकेट मैदान में हर माहौल में धोनी कूल नजर आते है और इसी कारण उन्हें भारतीय क्रिकेट का अब तक का सबसे कूल कैप्टन भी बोला जाता है। हालांकि अपने खेल के अतिरिक्त धोनी अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी ख़बरों में छाए रहते थे। भले ही आज धोनी अपनी पत्नी साक्षी रावत के साथ अपनी खुशहाल जिदंगी गुजार रहे है दोनों की एक बेटी जीवा भी है। लेकिन साक्षी से शादी से पहले धोनी का नाम बॉलीवुड की इन 4 एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। 

दीपिका पादुकोण:-


एम एस धोनी का नाम अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ सबसे अधिक जोड़ा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एमएस धोनी, दीपिका पादुकोण के पीछे पागल थे। दीपिका पादुकोण ने 2007 में फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक इंटरव्यू में उसी वर्ष एमएस धोनी ने खुलासा किया था कि उन्हें दीपिका पर क्रश है। इतना ही नहीं दीपिका टी-20 के भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए एक मैच में महेंद्र सिंह धोनी को चियर करते हुए भी दिखाई दी थीं। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्तों को लेकर खुलकर कुछ नहीं हुआ।

असिन:-


बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म गजनी से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली अभिनेत्री असिन का नाम भी कैप्टन कूल के साथ अफेयर की चर्चे जोरों पर रहे थे। इन दोनों के बीच रिलेशन की खबरें उस समय तेज हुई जब वो एक क्लोदिंग ब्रांड के एंबेसेडर थे। तत्पश्चात, वर्ष 2010 में भी धोनी को असिन के घर जाते हुए स्पॉट किया गया था।

प्रीति सिमोस:-


इस लिस्ट में एक नाम कपिल शर्मा के लोकप्रिय शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की लेखक और निर्माता प्रीति सिमोस के साथ भी जोड़ा गया था। हालांकि प्रीति का नाम अधिक मशहूर नहीं था मगर उनके और धोनी के अफेयर की खबरें मायानगरी में बहुत फैली थी। खबरें थी कि धोनी चोरी-चुपके प्रीति को डेट कर रहे थे।

राय लक्ष्मी:-


एक समय अपनी बोल्डनेस को लेकर ख़बरों में रहने वाली अभिनेत्री और मॉडल राय लक्ष्मी का नाम भी MS धोनी के साथ जोड़ा गया था। कई बार दोनों को एक साथ पार्टी में भी स्पॉट किया गया था। धोनी से लक्ष्मी की मुलाकात साल 2008 में IPS के चलते हुई थी। उस समय राय लक्ष्मी टीम चेन्नई सुपर किंग्स की ब्रांड एम्बेसडर बनी थीं। हालांकि धोनी ने कभी राय लक्ष्मी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ नहीं कहा। मगर राय लक्ष्मी ने धोनी के साथ अपने रिलेशनशिप को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती बताया था।

'सपने में भी नहीं सोचा था..', टीम इंडिया में सिलेक्शन होने पर गदगद हैं तिलक वर्मा

'विश्व कप के लिए बेहद अहम होगी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज..', गौतम गंभीर का बयान

'नमस्कार मोदी जी..', ब्रिक्स समिट से पहले अफ्रीका में भारतीय पीएम का क्रेज, दिग्गज क्रिकेटरों ने यूँ किया स्वागत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -