यहां कार की नंबर प्लेट पर नजर आये 'MS DHONI'
यहां कार की नंबर प्लेट पर नजर आये 'MS DHONI'
Share:

केलिफोर्निया : अमेरिका के केलिफोर्निया में भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का एक जबरा फैन मौजूद है जिसकी कार पर धोनी की नंबर प्लेट नजर आई। आईपीएल फ्रेंचाईजी चेन्नई सुपर किंग्स ने इस कार के फोटो को ट्वीट किया और यह फोटो वायरल हो गया। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारत में जितने लोकप्रिय हैं, धोनी के उतने ही चाहने वाले विदेशों में भी हैं। इस बात का नजारा हमें एक बार फिर से देखने को मिला है।

कई बार चेन्नई को ख़िताब दिलवा चुके है धोनी  

जानकारी के लिए बता दे धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 2010, 2011 और इसी साल 2018 में आईपीएल का खिताब जीता है। चेन्नई और मुंबई ये दो ही टीमें हैं जिन्होंने तीन-तीन पर इस ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया है। वहीं धोनी की कप्तानी में ही चेन्नई ने 2010 और 2014 में चैंपियंस लीग टी-20 का खिताब भी अपने नाम किया था। अब चेन्नई की टीम आईपीएल 2019 में भी धोनी की कप्तानी में खेलती नजर आएगी।

आईपीएल में सबसे सफल कप्तान रहे 

एम एस धोनी की करिश्माई कप्तानी की बदौलत तीन बार चेन्नई की टीम ने आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। धोनी फैंस के बीच कितने लोकप्रिय है इस बात का अंदाज़ा इसी बात से लग जाता है कि माही जब भी दुनिया के किसी भी मैदान पर खेलने जाते हैं तो उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ जुट जाती है।

नडाल ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद, दान किए करोड़ों रुपए

शानदार जीत और करारी हार के बाद बोले गांगुली, हिंदुस्तान अब भी टेस्ट में बेस्ट

नौ महीने के बाद मीडिया से रूबरू हुए स्टीव स्मिथ, शेयर किया अपना आगामी गेम प्लान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -