धोनी ने बताया, ऐसे रहते है कूल
धोनी ने बताया, ऐसे रहते है कूल
Share:

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और 'कैप्टन कूल' के नाम से पहचाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने सोमवार को वाराणसी में खुद को कूल (ठंडा) रखने का तरीका बताया। धोनी ने यहां के दिल्ली पब्लिक स्कूल ऑडिटोरियम में एकेडमी के बच्चों से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि वह खेल और मैदान से ही खुद को कूल रखते हैं। खेल से ही एनर्जी (ऊर्जा) मिलती है और एनर्जी ही उन्हें कूल करती है। सवाल-जवाब के बाद धोनी ने खुले मैदान में बच्चों को दस मिनट का प्रेरक उद्बोधन भी दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को खेल से दूर नहीं रखना चाहिए। उन्हें मैदान में जाने का पूरा समय देना चाहिए। बच्चे मैदान में पसीना बहाएंगे तो पढ़ाई में भी आगे जाएंगे।

धोनी ने अभिभावकों से भी कहा, बच्चों को आगे बढ़ाना है तो उन्हें मैदान में भेजें। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी बहुत जरूरी है। कैप्टन कूल को देखने के लिए सुबह से ही डीपीएस के बाहर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -