MP की रजिया बी बनी 'नंदिनी'! हिन्दू धर्म अपनाते हुए बोली- 'मुस्लिम समाज में महिलाएं हलाला और बुर्का प्रथा में जकड़ी हुई हैं'
MP की रजिया बी बनी 'नंदिनी'! हिन्दू धर्म अपनाते हुए बोली- 'मुस्लिम समाज में महिलाएं हलाला और बुर्का प्रथा में जकड़ी हुई हैं'
Share:

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में रहने वाली एक मुस्लिम महिला ने हिन्दू धर्म अपना लिया है वो अब रजिया बी से नंदिनी हो गईं हैं। उन्होंने मंदिर पहुंचकर सनातनी परंपरा के मुताबिक, सनातन धर्म अपना लिया है। मंदिर के पुजारी ने नर्मदा के जल से रजिया बी से वैदिक मंत्रोच्चार करवाए तथा गुरुमंत्र दिया। रजिया बी ने कहा कि प्रभु श्री राम अयोध्या में विराजे हैं तो मुझे भी घर वापसी चाहिए।

रजिया बी ने इस फैसले के पीछे बड़ा कारण बताया है। उनका कहना है कि मुस्लिम समाज में महिलाएं हलाला और बुर्का प्रथा में जकड़ी हुई हैं। इस कारण मुझे बेहद परेशानी रही है। बचपन से मेरा झुकाव सनातन धर्म के प्रति रहा है। धर्म परिवर्तन के लिए उनके पति ने भी सहमति दे दी है। जल्द वे और उनके बच्चे भी हिंदू धर्म अपनाएंगे। रजिया बी ने बताया कि अयोध्या में जो राम मंदिर की स्थापना हुई है और प्रभु श्री राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई है, तत्पश्चात, देशभर में सनातन की लहर चल रही है। रजिया बी अब नंदिनी हो गईं हैं। उनका कहना है कि सनातनी संस्कृति के प्रति लगाव बचपन से ही रहा है, मगर मायके में परिवार के कारण कुछ नहीं कर पाए।

उन्होंने कहा कि इसके बाद जब शादी हो गई तो पति को ये बात बताई। पति ने मेरा सहयोग दिया। मुझे तो सनातनी 15 वर्ष पहले ही हो जाना था, जब हमारी शादी हुई थी। सनातनी संस्कृति में बेटियों की जन्म से ही पूजा की जाती है। हमारे प्रभु श्रीराम विराजे हैं तो हमें भी अपने घर की वापसी चाहिए। हिंदू धर्म सेना के संयोजक योगेश अग्रवाल ने कहा कि मैं आज नंदिनी का, पूर्व नाम रजिया का हिन्दू धर्म में वापसी पर स्वागत करता हूं। यहां नारियों को देवी के रूप में पूजा जाता है। आज नंदिनी ने भी ये बात स्वीकार की है। हिन्दू धर्म की अच्छाई से प्रभावित होकर ही नंदिनी ने घर वापसी की है। 

दिल्ली-NCR में शीतलहर और घने कोहरे के कारण फ्लाइट्स प्रभावित, येलो अलर्ट जारी

सशस्त्र सीमा बल के प्रमुख के रूप में IPS दलजीत सिंह चौधरी ने संभाला प्रभार

'जब तक पीएम मोदी हैं, तब तक..'. केंद्रीय मंत्री सिंधिया का बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -