MP में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने इन शहरों के लिए जारी किया अलर्ट
MP में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने इन शहरों के लिए जारी किया अलर्ट
Share:

भोपाल: एक बार फिर मध्य प्रदेश के मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। 23-24 सितंबर के बाद 5 संभागों में फिर झमाझम वर्षा हो सकती है। आज बुधवार को 4 जिलों में तेज वर्षा तो 2 दर्जन जिलों में हल्की वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। आज शहडोल, जबलपुर, रीवा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम वर्षा हो सकती है। वही शुक्रवार से पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी हल्की वर्षा की संभावना है।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, 22-23 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में नया स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से भोपाल, ग्वालियर, चंबल, रीवा, इंदौर एवं उज्जैन संभाग के जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। ग्वालियर में 22 सितंबर से बारिश का अनुमान है। वही इंदौर में 22 से 24 सितंबर तक एक बार फिर तेज वर्षा होने का अनुमान है। 24 सितंबर के पश्चात जबलपुर समेत संभाग के जिलों में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो आज बुधवार को डिंडोरी, सिवनी, मंडला एवं बालाघाट जिलों में तेज वर्षा हो सकती है। वही रायसेन, सीहोर, बैतूल, खंडवा, धार, इंदौर, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ एवं निवाड़ी में बादल छाने के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तथा उससे लगे ओडिशा के तट पर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, ऐसे में एक बार फिर राज्य में मानसून की गतिविधियां बढ़ने लगेंगी। जब कम दबाव का क्षेत्र झारखंड होते हुए आगे बढ़ेगा, जिससे बुधवार-बृहस्पतिवार को मौसम में परिवर्तन आएगा तथा फिर पूर्वी मध्य प्रदेश में मध्यम स्तर की बारिश का सिलसिला आरम्भ हो सकता है। वर्तमान में पूर्वी राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं का घेरा 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई बना हुआ है। एक द्रोणिका पूर्वी राजस्थान से अरब सागर तक जा रही है। एक अन्य मानसून द्रोणिका शिवपुरी सीधी से डाल्टनगंज, दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है, जिससे बादल छाए रहेंगे तथा बारिश की संभावनाएं बनेंगी।

MP में अनोखे अंदाज में हुआ CM धामी का स्वागत, बुलडोजर से हुई पुष्प वर्षा

इंदौर पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा, CM शिवराज हुए शामिल

UP में फिर पलटी पुलिस की गाड़ी! एनकाउंटर में मारा गया पेशी पर जा रहा आरोपी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -