IUML सांसद ई अहमद का निधन, सदन में आया था हार्ट अटैक
IUML सांसद ई अहमद का निधन, सदन में आया था हार्ट अटैक
Share:

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं IUML के अध्यक्ष ई. अहमद को मंगलवार देर रात निधन हो गया है। अहमद का दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। अस्पताल ने निधन की पुष्टि की है। अहमद मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान अचानक अपनी सीट से अचेत होकर गिर पड़े जिसके बाद उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात उनका निधन हो गया।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अहमद का हाल अस्पताल पहुंची थीं। इस दौरान सोनिया गांधी के साथ उपाध्यक्ष राहुल गांधी, अहमद पटेल और गुलाम नबी आजाद भी थे। अस्पताल प्रशासन ने किसी भी नेता को अहमद से मिलने नहीं दिया। साथ ही उनके परिवार ने भी ये आरोप लगाया कि उन्हें अहमद से नहीं मिलने दिया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि, अहमद की स्थिति काफी नाजुक है आईसीयू में रखा गया था।

अहमद मंगलवार को संसद में दोनों सदनों के संयुक्त सत्र में भाग लेने गए थे। इस सत्र को राष्ट्रपति ने संबोधित कर रहे थे इसी दौरान वे अस्वस्थ हो गए। उनकी उम्र 78 साल थी। केरल में कन्नूर के रहने वाले अहमद पेशे से वकील थे और उन्होंने विधानसभा के सदस्य को तौर पर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की थी।

अहमद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में विदेश एवं मानव संसाधन विकास मंत्रालयों में राज्यमंत्री रहे हैं। वह पहली बार 1991 में लोकसभा के लिए चुने गए और मई 2014 में केरल की मणप्पुरम से सातवीं बार सांसद निर्वाचित हुए। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उनके परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री है। 

और पढ़े-

राहुल ने कहा विचारधारा से है मेरी लड़ाई

EC के आदेश से खुली परिवारवाद की पोल: गुर्जर

चुनाव के 48 घंटे पहले ही बेन हो जाऐंगे Exit Polls

गडकरी करेंगे 18 अरब की परियोजनाओं का शिलान्यास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -