MP: फिर बढ़ रहा कोरोना का कहर, 9 दिन में 76 केस
MP: फिर बढ़ रहा कोरोना का कहर, 9 दिन में 76 केस
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में आ गई है। यहाँ हर दिन 5 से 10 मामले की पुष्टि हो रही है लेकिन इसी के साथ ही उतनी ही संख्या में लोग स्वस्थ हो अपने घर वापस लौट रहे हैं। ऐसा होने के चलते प्रदेश में रिकवरी रेट बढ़कर 98.6% पहुंच गया है जबकि पॉजिटिविटी रेट 0.01% रिकॉर्ड किया गया है।

बीते बुधवार के दिन CM Shivraj ने बैठक करते हुए कोरोना से निपटने के लिए सख्त टीकाकरण के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ उन्होंने अपील की है कि जिन्होंने अभी तक दूसरा डोज नहीं लगाए हैं। उन लोगों को अपनी और अपनों की सुरक्षा के लिए दूसरा डोज लगाना अनिवार्य है। आप सभी को बता दें कि प्रदेश में बीते 24 घंटे में 5 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जी दरअसल राजधानी भोपाल सहित इंदौर और जबलपुर में मामले सामने आए हैं। इसी के साथ प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 78 तक पहुंच चुकी है।

आपको यह भी बता दें कि बीते बुधवार को प्रदेश में 52,000 से अधिक सैंपल की जांच की गई थी, इसमें 5 मरीजों की पुष्टि हुई है। आपको यह भी बता दें कि कोरोना की स्थिर हुई स्थिति के बीच मध्य प्रदेश में कोरोना के सभी प्रतिबंध को हटा दिया गया है। जी हैं, वहीं अगर हम कोरोना केसों के बारे में बात करें तो 16 नवंबर को 4, 15 नवंबर को 8, 14 नवंबर को 13, 13 नवंबर को 11 केस, 12 नंवबर को 9 केस, 11 नंवबर को 12 केस, 10 नवंबर को 5 केस, 9 को 9, 8 और 7 नवंबर को 6-6 कोरोना पॉजिटिव सामने आए थे।

MP के कांग्रेसी विधायक करवाएंगे लोगों को अयोध्‍या राम मंदिर की यात्रा

दुनिया भर में No Smoking Day कब मनाया जाता है?

पैगोडा क्या है?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -