इस दिन जारी होंगे MP बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे! 22 फरवरी से होगा कॉपियों का मूल्यांकन
इस दिन जारी होंगे MP बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे! 22 फरवरी से होगा कॉपियों का मूल्यांकन
Share:

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अहम खबर है। लोकसभा चुनाव के चलते जिस प्रकार से इस बार बोर्ड परीक्षाएं एक महीने पूर्व आयोजित की जा रही है, वैसे ही परीक्षा परिणाम भी एक महीने पूर्व जारी किया जाएगा। इसके लिए 22 फरवरी से कॉपियों का मूल्यांकन कार्य आरम्भ हो जाएगा। संभावना व्यक्त की जा रही है कि 15 अप्रैल तक 10वीं-12वीं के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।

दरअसल, लोकसभा चुनाव के चलते मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 5-6 फरवरी से कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आरम्भ हो गई है, अबतक कई विषयों के पेपर हो चुके है। 10वीं परीक्षाएं 28 फरवरी तक एवं 12वीं के परीक्षा 5 मार्च तक चलेंगे। सभी पेपर प्रातः 9 से दोपहर 12 बजे के बीच हो रहे है। 10वीं का अंतिम पेपर एनक्यूएसएफ एवं एआई तो 12वीं का अंतिम पेपर उर्दू एवं मराठी के होंगे। इसी बीच 10वीं-12वींं के रिजल्ट पर अपडेट आ गई है। मंडल का दावा है कि इस बार 15 अप्रैल तक परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।

मंडल के अनुसार, बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों के मूल्यांकन की तैयारियां जोरों पर चल रही है। आंसरशीट्स के मूल्यांकन के लिए उन्हें जिला मुख्यालयों में पहुंचाए जाने की प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है। 22 फरवरी से कॉपियों के मूल्यांकन का पहले चरण का काम आरम्भ हो जाएगा। प्रतिदिन लगभग 2500 से 3000 उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का लक्ष्य तय किया है। इस वर्ष दोनों कक्षाओं में लगभग 17 लाख विद्यार्थी सम्मिलित हुए हैं।

आरभिंक दौर में कॉपी चेकिंग में उन अध्यापकों की ड्यूटी लगाई जाएगी जो परीक्षा में व्यस्त नहीं हैं। जिनकी ड्यूटी पहले से ही परीक्षा में लगी है, उन्हें लास्ट फेज में मूल्यांकन में लगाया जाएगा। कॉपियों की जांच पूरी होते ही विद्यार्थियों को मिले नंबर मध्य प्रदेश बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड होंगे, फिर उसके आधार पर मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 तैयार किया जाएगा। मंडल का दावा है कि 15 अप्रैल तक दोनों कक्षाओं का नतीजा जारी कर दिया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद छात्र मंडल की वेबसाइट mpbse.nic.in पर परिणाम चेक कर पाएंगे।

'INDIA गठबंधन तो पहले ही ख़त्म हो चुका..', नितीश कुमार ने बताया RJD से अलग होने का कारण

राजकोट टेस्ट को बीच में ही छोड़कर घर रवाना हुए अश्विन, क्या अब भारत 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलेगा ?

पार्टनर से अपने प्यार का इजहार करने के लिए तैयार करें नारियल गुलाब का लड्डू, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -