गोलमाल रिटर्न्स एक बकवास मुवी थी-रोहित शेट्टी
गोलमाल रिटर्न्स एक बकवास मुवी थी-रोहित शेट्टी
Share:

एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म को लेकर हाल में एक चैंकाने वाला बयान दिया है। बता दें, 2008 में आई फिल्म गोलमाल रिटन्र्स एक सुपरहिट फिल्म थी। जबकि रोहित का कहना है कि यह महज बकवास फिल्म थी। इस कॉमेडी फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, तुषार कपूर और अरशद वारसी मुख्य भूमिकाओं में थे।

यह बेहद सफल फिल्म श्गोलमालश् फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी थी। जीओ मामी 18वें मुंबई फिल्मोत्सव में स्टार के साथ एक पैनल चर्चा के दौरान रोहित ने कहा कि वह समझ सकते हैं जब उनका फिल्में असफल होती हैं। उन्होंने कहा, मेरी फिल्में पूरी तरह से व्यावसायिक और खास दर्शकों के लिए होती हैं।

आप भी समझते हैं कि ये गंभीर दर्शकों के लिए उस स्तर पर काम नहीं करते हैं और मैं कितनी भी कोशिश करूं तो इसमें दो या तीन बार ही सही हो सकता हूं। 2008 में आई गोलमाल रिटन्र्स उस वक्त की बड़ी हिट फिल्म थी। लेकिन हम जानते हैं कि यह बकवास फिल्म थी।

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी कुछ फिल्में सफल नहीं रहीं, जिनमें 2015 में रिलीज दिलवाले भी शामिल है। इसमें शाहरुख और काजोल पांच साल के बाद एक साथ नजर आए थे। शेट्टी ने कहा, फिल्म सिंघम रिटन्र्स में किरदार गलत था। दिलवाले में काजोल और शाहरुख की पूरी कहानी ही गलत थी। 

‘धोनी’ इस खूबसूरत एक्ट्रेस को कर रहे डेट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -