पत्नी से हुआ था झगड़ा, मां की चली गई जान
पत्नी से हुआ था झगड़ा, मां की चली गई जान
Share:

सूरजगढ़ : झुंझुनूं के सूरजगढ़ कस्बे में एक पुत्र ने अपने परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। इस हमले में मां को इतनी लगी कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पिता और बहन की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दरअसल हत्या का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। हमलावर की पहचान विजय के तौर पर हुई है।

बताया जा रहा है कि वह एक विद्यालय में शिक्षक है। वह घर में जूतियां बनाने का कार्य भी करता है। रात्रि में करीब 12.30 बजे उसकी पत्नी से उसका विवाद हो गया। विवाद में उसके पिता प्रभुदयाल डिगरवाल और मां रत्नी देवी उसके कमरे में पहुंचे।

मगर विजय उन पर ही बरस पड़ा। शोर सुनकर उसकी विवाहिता बहन भी कमरे में पहुंची। जब उसने बीच-बचाव का प्रयास किया तो विजय ने उस पर हमला कर दिया हालांकि उसे अधिक नहीं लगी लेकिन बीच-बचाव करने वाली उसकी मां और उसके पिता को पांव में चोटें पहुंची हैं। चोट लगने के कारण उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई।

इस मामले में उसकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह गर्भवती है। उसने विजय को दवाईयां लाने के लिए कहा था मगर विजय ने अपने पत्नी की बात नहीं मानी। रात्रि में दोनों के बीच झगड़ा हुआ। जब विजय उसके साथ मारीपीट करने लगा तो उसके माता-पिता बीच-बचाव करने पहुंचे। ऐसे में विजय ने उन पर भी हमला कर दिया। हालांकि विजय की बहन और उसके पिता की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -