बच्चे को जन्म देते ही माँ को हुई जेल, चौंकाने वाली है वजह
बच्चे को जन्म देते ही माँ को हुई जेल, चौंकाने वाली है वजह
Share:

अमेरिका से एक हैरतंअगेज घटना सामने आ रही है यहाँ इस महिला की आयु 31 वर्ष है तथा इसने एक बच्चे को जन्म दिया है। तत्पश्चात, महिला को 90 दिन की जेल की सजा सुनाई गई है। कारण है, उसके बच्चे के पिता की उम्र। महिला ने जेल जाने से मना कर दिया था, हालांकि वो अभी कैद में ही है। ये घटना अमेरिका के कोलोराडो की है।

प्राप्त एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने जिस बच्चे को जन्म दिया है, उसके पिता की आयु केवल 13 वर्ष है। ये लड़का महिला को 'मॉम' कहकर बुलाता था। तहकीकात करने पर पता चला कि महिला ने इसी लड़के के साथ शारीरिक संबंध बनाए तथा फिर उसके बच्चे के साथ गर्भवती हो गई। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। तत्पश्चात, उसे 3 महीने की कैद की सजा सुनाई गई है। अपराधी महिला की पहचान एंड्रिया सेरानो के तौर पर हुई है। उसे बृहस्पतिवार को सजा सुनाई गई। इससे पहले उसे 70,000 डॉलर के बॉन्ड पर वर्ष 2022 के जुलाई महीने में गिरफ्तार किया गया था। मगर तभी रिहा कर दिया गया।

वही तब उसके खिलाफ नाबालिग लड़के के यौन शोषण का मुकदमा दर्ज हुआ था। जांचकर्ताओं का कहना है कि सेरानो ने लड़के के साथ अपने रिलेशनशिप को कबूल कर लिया है। मार्च में सेरानो के अधिवक्ता ने अभियोजन पक्ष से एक डील करने को बोला था। जिसके तहत उसे यौन अपराधी के तौर पर पंजीकृत किया जाता मगर वो जेल में रहने से बच जाती तथा मई तक प्रोबेशन पर रहती। इसी डील की शर्तों को मानने के साथ ही अब सेरानो को 90 दिन तक जेल में रहना होगा। पिछले वर्ष हुई गिरफ्तारी के पश्चात् सेरानो ने 13 वर्षीय लड़के के बच्चे को जन्म दिया है। बच्चा अभी उसी की देखरेख में है। 

दुनिया भर में उच्च स्तर पर है चाय के दीवानों की संख्या

ऐसे हुई थी आतंकवाद विरोध दिवस की स्थापना

PM मोदी से जो बाइडेन ने माँगा ऑटोग्राफ, कहा- 'अमेरिका में आप काफी मशहूर'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -