52 साल की उम्र में मां को हुआ प्यार तो बेटे ने करवाई शादी, सोशल मीडिया पर छाया पोस्ट
52 साल की उम्र में मां को हुआ प्यार तो बेटे ने करवाई शादी, सोशल मीडिया पर छाया पोस्ट
Share:

आज के समय में कई ऐसी कहानियां हैं जो हैरान कर जाती है। अब ऐसी ही एक प्यार की कहानी सामने आयी है जिसे जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे और आप यही कहेंगे सो क्यूट। जी दरअसल प्यार की एक कहानी एक बेटे ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। जी दरअसल बेटे ने खुद अपने मां की प्रेम कहानी शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर दिल छूने वाली बात लिखी है। आप देख सकते हैं अपनी पोस्ट में बेटे ने बताया है कि 52 साल की उम्र में उसकी विधवा मां सच्चा प्यार मिला। केवल इतना ही नहीं स्वयं बेटे ने अपने मां की शादी कराई है। आप सभी को बता दें कि यह मामला मुंबई का है। जी दरअसल यहां एक बेटे तथा बहू ने मिलकर अपनी विधवा मां की शादी कराई है।

मिली खबर के मुताबिक बेटे ने लिंक्डइन पर पोस्ट लिखकर बताया कि 'उनकी 52 साल की विधवा मां काफी अकेला महसूस करती थीं। इसे देखते हुए उन्होंने अपने मां की शादी कराने का फैसला किया।' खबरों के अनुसार बेटा दुबई में रहता है। बेटे का नाम जिमीत गांधी है जिसने पोस्ट लिखकर मां की बहादुरी की बात भी कही है। आप देख सकते हैं जिमीत ने बताया कि साल 2013 में उसके पिता का निधन हो गया था। उसके बाद साल 2017 में उनकी मां को थर्ड स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर हुआ। वहीं इसके बाद कोरोना काल में वह वायरस की चपेट में भी आईं, लेकिन उन्होंने जिंदगी से कभी हार नहीं मानी। हालाँकि अब वह कैंसर और कोरोना से पूरी तरह से ठीक हो चुकीं हैं और इसके बाद उन्होंने अपना नया जीवनसाथी चुना है। आप देख सकते हैं बेटे ने लिंक्डइन पर लिखा, 'जीवन में कई बार हार का सामना करने के बाद आखिरकार मां ने जीत हासिल की। सिर्फ 44 साल की उम्र में उन्होंने अपने पति को खो दिया था। इसके 6 साल बाद उन्हें स्टेज 3 का ब्रेस्ट कैंसर हुआ। कैंसर के ट्रीटमेंट के दौरान ही मां कोरोना संक्रमित हुईं। उस वक्त उनकी मां कामिनी गांधी मेंटल हेल्थ की समस्या से जूझ रही थीं। उनके कई कीमो सेशन हुए और दो साल बाद वह पूरी तरह ठीक हो गईं।'

वैसे अब यह मामला सुर्ख़ियों में बना हुआ है। बेटे-बहू ने कराई मां की शादी इसके आगे बेटे ने लिखा, 'मां भारत में ज्यादातर वक्त अकेली थीं, क्योंकि वह अपने करियर के चक्कर में विदेश में पढ़ाई कर रहे थे। अकेले होने के बाद भी मां ने हार नहीं मानी।' बेटे ने बताया कि इसके बाद मां को एक पुराने पारिवारिक मित्र से प्यार हो गया। शुरू में उनकी मां जमाने के डर से यह बात किसी को नहीं बता रही थीं। सबसे पहले उन्होंने डरते-डरते यह बात अपनी बहू को बताई। इसके बाद जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई तो वह बहुत खुश हुए। बेटे ने बताया कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने मिलकर मां की शादी कराने का फैसला किया और बीते 14 फरवरी को मुंबई में मां की शादी कराई। बेटे ने बताया कि उनकी मां को एक सच्चा प्यार करने वाला इंसान मिला है। उनका प्यार निःस्वार्थ है।

'बच्चन पांडे' को CBFC ने दिया U/A सर्टिफिकेट लेकिन लगा डाले कट!

स्पेन जाएगी पठान की टीम, शूट होंगे गाने के साथ एक्शन सीन

इस बच्चे ने मोहित किया हेमा मालिनी का मन, बांसुरी की धून पर जमकर थिरकी 'ड्रीम गर्ल'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -